{"_id":"5b2948fe4f1c1b2b428b5b9c","slug":"131529432318-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को तरस रहे लोग, बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को तरस रहे लोग, बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर पेयजल संकट से गुस्साए नागरिकों ने मीरानपुर मोहल्ले में मंगलवार को खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक को सुध नहीं है।
एक सप्ताह से अकबरपुर नगर के ज्यादातर क्षेत्रों में पेयजल को लेकर लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है। जलस्तर गिरने से एक तरफ जहां ज्यादातर साधारण हैंडपंप खराब हो चुके हैं, वहीं अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति भी बेपटरी हो गई है। एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे लोगों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। सबसे अधिक प्रभावित मीरानपुर मोहल्ले के लोगों ने युवा नेता यासिर हुसैन के नेतृत्व में हाथों में खाली बाल्टी लेकर मोहल्ले में ही प्रदर्शन किया। यासिर ने कहा कि अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन सुचारु जलापूर्ति को लेकर कतई गंभीर नहीं है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इसे लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर काशिफ अली, नजर अब्बास, राशिद जफर, गुड्डू, पप्पू सिंह, तुफेल बेग आदि मौजूद रहे।
जल्द सुुचारु हो जलापूर्ति वरना देंगे धरना
सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले मुराद अली टीम के साथ मंगलवार को गोविंद गनेशपुर अटिका पहुंचे। यहां लगभग सभी साधारण हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। नगर पालिका में होने के बावजूद अब तक यहां पालिका की जलापूर्ति नहीं पहुंच सकी है। लोगों ने मीरानपुर, अहिराना, पेवाड़ा समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। साथ ही आश्वस्त किया कि वे उनके हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे। बाद में मुराद अली ने टीम के साथ अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद को ज्ञापन सौंपकर बेपटरी हुई जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की। कहा गया कि यदि शीघ्र ही इस तरफ गंभीरता से कदम नहीं उठाया गया, तो नगर पालिका परिषद कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। इस दौरान छोटे घोसी, गुड्डू खान, अनुराग द्विवेदी, श्रीकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों को नहीं सुध
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमाकांत मिश्र ने कहा कि अकबरपुर नगर की जनता इस भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को इसकी सुध नहीं है। जलस्तर गिरने से ज्यादातर साधारण हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया, तो इंडिया मार्का हैंडपंप भी ठीक से काम नहीं कर रहे। नगर पालिका द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति भी बेपटरी है। ऐसे में लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है। शिकायत के बावजूद जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस बड़ी समस्या की तरफ नहीं जा रहा है।
उठा जा रहे आवश्यक कदम
नगर के सभी क्षेत्रों में सुचारु रूप से जलापूर्ति हो रही है। हो सकता है कि कुछ क्षेत्रों में पानी न पहुंच रहा हो। इसे दिखवाया जाएगा। सुचारु जलापूर्ति के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
- सुरेश कुमार मौर्य, अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद