{"_id":"5b182c074f1c1b13358b548d","slug":"131528310791-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे के दरवाजे में करंट उतरने से महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे के दरवाजे में करंट उतरने से महिला ने तोड़ा दम
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मायके आई एक महिला मंगलवार की देर शाम लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला अपनी भाभी की देखरेख के लिए माह भर पूर्व मायके आई थी।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ कस्बा निवासी जोखनलाल गुप्ता की बेटी डिंपी गुप्ता (25) की शादी करीब चार साल पहले प्रतापगढ़ जिले के उआरी आशापुर गांव में हुई थी। शिवगढ़ कस्बे में उसके भाई ओमानंद गुप्ता व परमानंद गुप्ता का परिवार रहता है। दोनों भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं।
घर में डिंपी की मां व परमानंद की पत्नी ही थीं। करीब माह भर पहले डिंपी अपने भाई परमानंद गुप्ता के घर उसकी गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए आई थी। डिंपी के एक भाई परमानंद गुप्ता की ने एक बेटे को जन्म दिया है। मंगलवार की देर शाम वह घर के रसोई घर में चाय बना रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान लोहे के दरवाजे से उसका शरीर छू गया। दरवाजे में करंट उतर रहा था। डिंपी करंट से घायल हो गई। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डिंपी की मौत हो गई। बुधवार को डिंपी का शव शिवगढ़ कस्बे में पहुंचा तो कोहराम मच गया। बाद में डिंपी के ससुरालीजन उसका शव साथ ले गए।