फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   खुले आसमान के नीचे पड़ा सैकड़ों क्विंटल गेहूं

खुले आसमान के नीचे पड़ा सैकड़ों क्विंटल गेहूं

Sat, 12 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे पड़ा सैकड़ों क्विंटल गेहूं
खुले आसमान के नीचे पड़ा सैकड़ों क्विंटल गेहूं
विज्ञापन


केस एक: 26 अप्रैल से नहीं हुआ उठान
बीकापुर के गेहूं क्रय केंद्र किसान सहकारी समिति पर भंडारण की व्यवस्था न होने से खरीदा गया गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। बरसात हुई तो भीग जाने खतरा है। किसानों ने कहा कि बिक्री में कोई दिक्कत नहीं है। क्रय केंद्र प्रभारी सचिव दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि 26 अप्रैल से गेहूं ले जाने के लिए पीसीएफ से वाहन नहीं आए हैं। बारिश हुई तो सैकड़ों क्विंटल गेहूं बर्बाद हो सकता है। यही हाल किसान सेवा समिति मया भीखी का है। किसान कहते हैं कि सरकार खरीद तो ठीक कर रही है, मगर गेहूं को सुरक्षित करने में लापरवाही से बारिश हुई तो अनाज बर्बाद हो जाएगा।

केस दो: किसानों को नहीं मिला भुगतान
मसौधा ब्लॉक में दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। साधन सहकारी समिति मधुपुर के सचिव आत्माराम ने बताया कि अब तक 270 क्विटंल गेहूं खरीदा गया है, लेकिन भुगतान न मिलने के कारण किसानों को पेमेंट नहीं हो रहा है। इससे किसान कम आ रहे हैं। यही हाल किसान सेवा समिति बिरौली का है, सचिव अनूप कुमार वर्मा ने बताया कि 400 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है, मगर पेमेंट नहीं हो पाया है। प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


फैजाबाद। जिले के विभिन्न क्रय केंद्रों पर भंडारण की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात होने की दशा में गेहूं की बर्बादी तय है। जगह-जगह खुले आसमान के नीचे पड़े सैकड़ों क्विंटल गेहूं के भीगने का खतरा मंडरा रहा है। मसौधा क्रय केंद्र पर भुगतान न मिलने से किसानों ने मुंह मोड़ लिया है। हाल यह है कि जिले की गेहूं खरीद 38 दिन बीत जाने के बाद भी लक्ष्य का मात्र 37.36 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जनपद के निर्धारित 54 क्रय केंद्रों में से 51 क्रय केंद्रों पर 3315 किसानों ने अपनी आमद दर्ज कराई है। विपणन शाखा के 12, पंजीकृत सोसाइटी के एक, नेकाफ के तीन, पीसीएफ के 31, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन व भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मौजूदा समय में नकाफ के एक क्रय केंद्र व पीसीएफ के दो क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। विभाग का दावा है कि क्रय केंद्र खुले हैं लेकिन केंद्रों पर किसानों की आमद नहीं हुई है। जिले के सभी निर्धारित केंद्रों पर एक अप्रैल से खरीद प्रक्रिया शुरू हुई है।
जिले का 42 हजार 300 एमटी लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य के सापेक्ष मंगलवार तक 15802.91 एमटी ही खरीद हो पाई है। इसमें विपणन शाखा के निर्धारित लक्ष्य 13800 के सापेक्ष 3747.49 एमटी, नेकाफ के निर्धारित लक्ष्य 3,000 के सापेक्ष 776.15 एम, पीसीएफ के 14 हजार एमटी के सापेक्ष 7687.08 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम के चार हजार एमटी के सापेक्ष 1270.95 एमटी, नेफेड के 2500 एमटी के सापेक्ष 174.70 एमटी, भारतीय खाद्य निगम के 5,000 एमटी के सापेक्ष 1968.70 एमटी व पंजीकृत सोसाइटी की ओर से 177.40 एमटी खरीद हुई है। हालांकि खरीद शुरू हुए 38 दिन का समय बीत चुके है। इसके बाद भी खरीद प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ रही है।


गेहूं क्रय केंद्रों के लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। किसानों की शिकायत व उनको आने वाली दिक्कतों का समाधान किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के साथ सख्ती की रही है। अब तक 37.36 प्रतिशत खरीद हुई है।- सीपी पांडेय, डिप्टी आरएमओ, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed