{"_id":"5ade27354f1c1b63098b610f","slug":"131524508469-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 10 मकान तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 10 मकान तबाह
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। सोमवार को आग लगने से 10 घर व उनमें रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
महराजगंज क्षेत्र के पूरे अवस्थी मजरे तौली में गांव निवासी सोहन लाल, राम सुमिरन पानीपत में भट्टे पर काम करते हैं। उनकी पत्नी अनीता एवं रामेश्वरी गांव में रहती है। रविवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से दोनों मकान जल गए। पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने अग्निपीड़ित परिवारों को राशन और आर्थिक मदद दी। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। शिवगढ़ क्षेत्र के मानपुर मजरे अच्छाई निवासी रामअवध की किराने की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाते, तब तक पड़ोस की अनीता, राममिलन के घर लग गई। थानाध्यक्ष शिवगढ़ लालचंद सरोज ने बताया कि गेहूं, धान, खाद्यान्न के साथ दो सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। ग्रामीणों व दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझा ली गई। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी दुर्गा बक्स के खेत में रविवार की रात अचानक आग लग गई, जिससे एक बीघा फसल जल गई।
अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के खरौली गांव में बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग से शत्रोहन सिंह की दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। क्षेत्रीय लेखपाल लेखपाल उमेश यादव क्षति का आकलन करने के बाद रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है। इन्हौना प्रतिनिधि के मुताबिक सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के पेंडारा गांव में रविवार की शाम आग लगने से पांच घर जल गए। गांव निवासी रामशरण, राम शंकर, श्री राम, भुल्ली एवं दशरथ के घर अज्ञात कारणों से लगी आग में जलकर राख हो गए।