{"_id":"5ac65e0c4f1c1bd2618b5ae2","slug":"131522949644-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में लोगों को पासपोर्ट बनवाने की मिली सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में लोगों को पासपोर्ट बनवाने की मिली सुविधा
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने की सुविधा मिल गई है। मुख्यालय के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिले पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों को 175 किलोमीटर दूर लखनऊ का चक्कर काटने से निजात मिल गई है। पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया शुरू होने पर जिले के लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
जिला मुख्यालय के वीर विनय चौराहा के निकट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में नवनिर्मित पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन गुरुवार को शुरू हो गया। केंद्र प्रभारी हरीशचंद्र ने बताया कि विदेशों की यात्रा करने वाले जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। भारत सरकार के निर्देश पर जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले की तरह आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की रसीद लेकर डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर आना होगा। पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया जैसे लखनऊ में होती थी वही प्रक्रिया जिला मुख्यालय के सेवा केंद्र पर भी अपनाई जाएगी। पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया शुरू होने से नगर के लोगों ने खुशी व्यक्त की है।