{"_id":"5ab3ebe14f1c1beb3f8b4693","slug":"131521740769-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। लखनऊ, बनारस, गोरखपुर, मेरठ व मुरादाबाद की बिजली व्यवस्था निजी हाथों में सौंपे जाने से नाराज विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को अभियंताओं व कर्मचारियों ने मिलकर मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर पार्क में धरना दिया और नारेबाजी की।
बीते दिनों पावर कॉर्पोरेशन ने लखनऊ, बनारस, गोरखपुर, मेरठ व मुरादाबाद की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने का फरमान जारी किया था। जिसे लेकर बिजली कर्मचारियों के साथ ही अभियंताओं में आक्रोश व्याप्त है। सरकार के इस फैसले के बाद से ही बिजली संगठनों का आक्रोश सामने आने लगा है और इसे लेकर जगह-जगह धरना-प्रदर्शन भी होने शुरू हो गए हैं। इसी के मद्देनजर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ, उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ, विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन, विद्युत कार्यालय कार्मिक संघ, विद्युत मजदूर यूनियन, विद्युत मजदूर पंचायत व उत्तर प्रदेश बिजली बोर्ड इंप्लाई यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय देवीपाटन परिक्षेत्र के सामने बने पार्क में एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन किया। और निजीकरण के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।