फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13000 seats new seats in up polytechnic

पॉलीटेक्निक में बढ़ेंगी 13 हजार सीटें

Fri, 30 May 2014 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 May 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
13000 seats new seats in up polytechnic

राज्य सरकार डिप्लोमा इंजीनियरिंग के बढ़ते क्रेज को देखते हुए

विज्ञापन
पॉलीटेक्निक में विभिन्न कोर्स की 13,800 सीटें बढ़ाने जा रही है।

यह सीटें 8 नए सरकारी और 13 नए निजी पॉलीटेक्निक के साथ कुछ पुराने संस्थानों में बढ़ेंगी। बढ़ी हुई सीटों पर नए सत्र में प्रवेश दिया जाएगा।

प्रदेश में इस समय एक लाख 10 हजार सीटें हैं। बढ़ने के बाद 1,23,800 सीटें हो जाएंगी।

प्रदेश में डिप्लोमा इंजीनियरिंग का महत्व बढ़ने के पीछे मुख्य वजह यह है कि दो वर्षीय डिप्लोमा करने वाले को बीटेक द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश दिया जाता है।

इसके चलते छात्र हाईस्कूल करने के बाद पहले डिप्लोमा करते हैं इसके बाद सीधे बीटेक द्वितीय वर्ष में दाखिला ले लेते हैं। इससे उनका साल भी खराब नहीं होता और बीटेक की डिग्री जल्द मिल जाती है।

प्रदेश में मौजूदा समय 91 सरकारी, 19 सहायता प्राप्त और 294 निजी पॉलीटेक्निक हैं।

निजी क्षेत्र में पॉलीटेक्निक खोलने के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता लेने के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद से संबद्धता लेनी पड़ती है।

इस बार निजी क्षेत्र में 13 नए संस्थानों को पॉलीटेक्निक खोलने के लिए संबद्धता दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed