{"_id":"6a6bad2afe3e16c4a80b791d","slug":"130-meritorious-students-to-receive-156-medals-at-the-rehabilitation-university-today-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1853732-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुनर्वास विश्वविद्यालय में आज 130 मेधावियों को मिलेंगे 156 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुनर्वास विश्वविद्यालय में आज 130 मेधावियों को मिलेंगे 156 पदक
विज्ञापन
पुनर्वास विश्वविद्यालय
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को 130 मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों को 156 पदकों से सम्मानित किया जाएगा। समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा और इसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।
समारोह में राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन मास्टर मुख्य अतिथि और दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मेधावियों को दिए जाने वाले 156 पदकों में 76 स्वर्ण, 40 रजत और 40 कांस्य पदक शामिल हैं।
27 दिव्यांग विद्यार्थियों ने जीते 45 पदक
दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों की उपलब्धियां भी खास आकर्षण रहेंगी। 27 दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 45 पदक अपने नाम किए हैं। समारोह में कुलपति आचार्य संजय सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने दी।