नाबालिग मां बनी लड़की को गांव लाए तो मार डालेंगे!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के परिवारीजनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी के परिवारीजन लगातार उन्हें और उनकी अन्य दोनों बेटियों को परेशान कर रहे हैं।
पिता ने बताया कि जिस इलाके में आरोपी का घर है, वहां हमारी जमीन है। आरोपी के परिवार ने उस तरफ से गुजरना दूभर कर दिया है। अक्सर बेटियों को देख लेने की धमकी देते हैं। कहा, अदालत का फैसले के बाद मंगलवार को उन्हें आरोपी के घरवालों ने जान से मारने और बेटियों से अभद्रता करने की धमकी दी।
पिता ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उनसे यहां तक कहा गया कि अस्पताल में भर्ती बेटी को लेकर अगर गांव आए तो छोड़ेंगे नहीं।
...तो हमें छोड़ना पड़ेगा अपना गांव
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के पिता श्याम किशोर, भाई उमाशंकर, चाचा नवल किशोर, बाबा जयपाल सिंह व चाची और दादी शामिल हैं।
थानाध्यक्ष ने कहा कि परिवार की सुरक्षा पुलिस का दायित्व है और जो भी परिवार के साथ बदसुलूकी करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता के पिता ने कहा कि यदि उन्हें सुरक्षा मिली तो ठीक नहीं तो वह ये गांव छोड़ देंगे। फिलहाल वह यहीं रहना चाहते हैं। पीड़िता के पिता कहते हैं कि सभी बच्चों की पढ़ाई छूट गई है। पास में सिर्फ दो बीघा जमीन है। कुछ लोगों की जमीन बंटाई पर लेकर परिवार का गुजारा करते हैं। रहने को एक अदद कच्चा खंडहरनुमा