{"_id":"673b099129726538db073ce1","slug":"13-year-old-child-dies-after-coming-in-contact-with-high-tension-electric-line-creates-chaos-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बिजली की हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बिजली की हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत, मचा कोहराम
Mon, 18 Nov 2024 03:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:02 PM IST
सार
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बालक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के नई बस्ती टेढ़ीहा गांव में घर के सामने सूखे पेड़ पर रस्सी फेंककर लकड़ियां तोड़ते समय 13 वर्षीय बालक अभिषेक पुत्र राधेश्याम साहनी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना सोमवार की सुबह 10:30 बजे की है। जब बालक 11 हजार बिजली लाइन के किनारे लगे सूखे पेड़ पर रस्सी फेंककर लकड़ियां तोड़ रहा था तभी रस्सी 11 हजार लाइन पर पड़ गयी जिससे बालक करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष हरीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।