फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic police plans for better transportation in lucknow

यातायात पुलिस ने बनाई योजना, ये 13 सड़कें होंगी चौड़ी, फर्राटे से दौड़ेगा ट्रैफिक

Fri, 02 Oct 2020 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो इंद्र भूषण दूबे, अमर उजाला, लखनऊ
इंद्र भूषण दूबे, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
traffic police plans for better transportation in lucknow
प्रतीकातमक तस्वीर
लखनऊ में नासूर बन चुकी जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने योजनाएं बनाकर शासन को भेजी हैं। हजरतगंज से लेकर पॉलीटेक्निक चौराहे के पास की सड़कों को चौड़ा करने का प्रस्ताव है। शासन से मंजूरी के बाद 13 सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक, आए दिन जाम की समस्या की शिकायत लोग करते हैं। इसे देखते हुए पूर्व डीसीपी यातायात चारू निगम व एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत ने विशेष योजना तैयार की। इसके तहत 13 सड़कों को चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया है। ये सभी काम स्मार्ट सिटी योजना के तहत किये जाने है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद तत्काल काम शुरू हो जाएगा। सड़कों के चौड़ा होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक, हजरतगंज के सिकंदरबाग चौराहे से संकल्प वाटिका तक जाने वाली सड़क कम चौड़ी है। इससे अक्सर जाम लग जाता है। इसे दूर करने के लिए एनबीआरआई से सात मीटर जमीन अधिग्रहीत करने का प्रस्ताव बनाया गया है। ताकि सड़क को चौड़ा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जवाहर भवन से हजरतगंज अटल चौक तक की सड़क को चौड़ा करने के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। जवाहर भवन से इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) तक तक सड़क की पांच मीटर चौड़ाई बढ़ाई जानी है। वहीं, बाएं तरफ जाने वाले वालों के लिए अलग से लेन बनाई जा सके। 

आईटी चौराहा, पॉलिटेक्निक व चारबाग स्टेशन के सामने बढ़ेगा दायरा

 - आईटी चौराहे पर ट्रैफिक लोड कम करने के लिए कैलाश छात्रावास के किनारे बाबू गंज पुलिस चौकी पर मिलने वाली सड़क को 5 फीट किया जाएगा। 
 - पॉलीटेक्निक चौराहे से अयोध्या रोड पर लोहिया रोड से वेव सिनेमा तक गली होगी चौड़ी। 
  - चारबाग स्टेशन के सामने जाम से राहत को पान दरीबा चौराहे से सब्जी मंडी रोड मोहन होटल तक सड़क चौड़ा किया जाएगा। 
   - केकेसी रेलवे अंडर पास से लोको चौराहे तक सड़क की मरम्मत होगी। पुलिया निर्माण भी होगा। 
  - अलीगंज में नीरा नर्सिंग होम से डंडइया चौराहे तक सड़क चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया है। 
   - अहिमामऊ पर बढ़ते यातायात को देखते हुए सरसवां पावर हाउस से ओमेक्स सिटी के बीच सड़क को चौड़ा किया जाएगा। उतरेठिया साईदाता आश्रम से अहिमामऊ तक की सड़क को चौड़ाकर डामरीकरण होगा। 
   - चिनहट तिराहे से सतरिख रोड बाराबंकी की सड़क को भी सात मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव है।  
   -  एलयू के सामने हनुमान सेतु से प्रयाग पर हाउस से फ्लाई बंधा रोड को भी चौड़ा किया जाएगा। बीच के डिवाइडर बंद होंगे। 
    - भिठौली तिराहे से क्रॉसिंग के सामने कॉलोनी से होते हुए सीतापुर रोड को कनेक्ट करता है। इसे भी चौड़ा किया जाएगा। 
    - दुबग्गा तिराहे से कॉलोनी के अंदर की रोड, जो छंदोईया तिराहे पर निकलताी है। चौड़ीकरण व मरम्मत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed