फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 proposals to open new private universities rejected

यूपीः मानक पूरे नहीं होने के कारण नए निजी विश्वविद्यालय खोलने के 13 प्रस्ताव निरस्त

Wed, 21 Oct 2020 11:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Oct 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
13 proposals to open new private universities rejected
मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में नए निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए मिले 31 में से 13 प्रस्ताव भूमि के मानक पूरे नहीं होने के कारण निरस्त कर दिए गए हैं। तीन और प्रस्ताव भी जल्द निरस्त किए जाएंगे। वहीं, पांच विश्वविद्यालयों को मानक पूरा करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने विवि स्थापित करने के लिए प्राप्त सभी प्रस्तावों का निस्तारण पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

इनके प्रस्ताव निरस्त

सर्वदेव विवि आजमगढ़, कृष्ण लाल मेमोरियल यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय फरह विवि मथुरा, अलीगढ़ विवि अलीगढ़ (एएसीएन), एसआरडी यूनिवर्सिटी फिरोजाबाद, पीके यूनिवर्सिटी मथुरा, दून यूनिवर्सिटी सहारनपुर, पीएसआईटी कानपुर, एसआरएम यूनिवर्सिटी गाजियाबाद, आरकेजी यूनिवर्सिटी पिलखुवा हापुड़, डॉ. विजय इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, वाराणसी, श्री मूर्ति ठाकुर मदन मोहन केदार महन्त नारायण यूनिवर्सिटी मिर्जापुर एवं महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी कानपुर। 

पांच प्रस्तावों को मानक पूरा करने को मिला समय

प्रदेश में नए निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए मिले 31 में से पांच विश्वविद्यालयों को मानक पूरा करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। इनमें ये निजी विश्वविद्यालय मौलाना रूरल यूनिवर्सिटी सीतापुर, मेघ सिंह विवि आगरा, केएन मोदी विवि गाजियाबाद, महर्षि रामायण अयोध्या, एसआर यूनिवर्सिटी लखनऊ एवं जेबीएम यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा हैं।

मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि रामा विवि हापुड़ का निरीक्षण किया जा चुका है। एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा तथा इमानुएल यूनिवर्सिटी रायबरेली के निरीक्षण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जेएसएस यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा, महावीर यूनिवर्सिटी मेरठ, जीएस यूनिवर्सिटी हापुड़, राजश्री यूनिवर्सिटी बरेली, फारूक हुसैन यूनिवर्सिटी एत्मादपुर आगरा एवं मेजर एसडी सिंह विवि फर्रूखाबाद से प्राप्त प्रस्ताव परीक्षा व प्रक्रिया के अधीन है। 

इन निजी विश्वविद्यालयों के प्रस्ताव जल्द होंगे निरस्त
विवेक  यूनिवर्सिटी बिजनौर, एसडीजीआई यूनिवर्सिटी गाजियाबाद एवं  बीके यूनिवर्सिटी मथुरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed