फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 new patients admitted with vomiting, diarrhea and fever

Lucknow News: उल्टी-दस्त व बुखार के 13 नए मरीज भर्ती

Wed, 02 Oct 2024 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 02 Oct 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
13 new patients admitted with vomiting, diarrhea and fever
श्रावस्ती। तराई में उमस भरी गर्मी, बरसात व जलभराव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इससे संक्रामक रोग के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में बुधवार को उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित 13 नए मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन

जिले में बरसात के बाद जगह-जगह जलभराव व उमस भरी गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। संक्रामक रोग के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। डॉ. अभिनव पांडेय ने लोगों को घर के आसपास सफाई रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि घर व आसपास पानी न जमा होने थे। रात में मच्छरदानी लगाकर सोएं। यदि बुखार हो तो गीले कपड़े से शरीर को पोंछते रहें।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में बुधवार को उल्टी-दस्त व बुखार के 13 मरीज भर्ती हुए। जिनमें बैरिहवा की राधा (40), जरकुशहा के अल्ताफरजा (12), पटखौली की खुशी (18), अलीनगर के अजीज (60), गौहनिया की रसूला (45) व जहूरा (64), मटखनवा की नीतू (9), गीता (15), रंजीता (7) व नन्हा प्रसाद (8) उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। जबकि कटिलिया के अंकित (13), भिनगा के नई बाजार निवासी सिफा (17) व मोतीपुर की शांति (25) को बुखार से पीड़ित होने के कारण भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed