फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 ias transferred in Uttar Pradesh.

इलाहाबाद, उन्नाव व बदायूं के डीएम बदले, 13 IAS अफसरों को नई तैनाती

Thu, 26 Oct 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Oct 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
13 ias transferred in Uttar Pradesh.

यूपी में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अफसरों को नई तैनाती दी है। इलाहाबाद, उन्नाव व बदायूं के डीएम बदल दिए गए हैं। मेरठ विकास प्राधिकरण में नए उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन


गाजियाबाद की डीएम रितु माहेश्वरी को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस फेरबदल में वेटिंग चल रहे आईएएस अफसरों को तैनाती मिल गई है।
विज्ञापन

इलाहाबाद के डीएम संजय कुमार को हटाकर आबकारी विभाग के विशेष सचिव सुहास एल.वाई. को इलाहाबाद का डीएम बनाया गया है।

अदिति सिंह की जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद वेटिंग में चल रहे रविकुमार एनजी को उन्नाव का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। बदायूं में अनीता श्रीवास्तव की जगह गृह विभाग में विशेष सचिव दिनेश कुमार सिंह द्वितीय को डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद के डीएम से पद से हटाए गए संजय कुमार को राजस्व विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है जबकि अदिति सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्य कर के पद पर नोएडा भेजा गया है। अनीता सिंह को कार्मिक विभाग में विशेष सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इन्हें यहां मिली जिम्मेदारी

13 ias transferred in Uttar Pradesh.

इसके अलावा प्रतीक्षारत अपर्णा यू को सचिव ऊर्जा व जल विद्युत निगम का एमडी बनाया गया है। गृह विभाग में विशेष सचिव विवेक को इलाहाबाद में कुंभ मेला अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।

मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सीताराम यादव को अपर महानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के पद पर लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह अपर आयुक्त बरेली साहब सिंह को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, मेरठ के एमडी अभिषेक प्रकाश को विशेष सचिव गृह के पद पर भेजा गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव पवन कुमार पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, मेरठ के नए एमडी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed