फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   129 huts reduced to ashes in the havoc of flames

Lucknow News: लपटों के कहर में 129 झोपड़ियां राख

Wed, 28 Feb 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 28 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
129 huts reduced to ashes in the havoc of flames
लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में मानस सिटी के पीछे सरकारी जमीन पर बसी झोपड़पट्टी में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि वहां चीखपुकार मच गई। झोपड़पट्टी में रहने वाले लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। अग्निशमनकर्मियों ने 12 दमकल से करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया मगर तब तक 129 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

मानस सिटी के पीछे सोमवार रात डेढ़ बजे झोपड़पट्टी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें व धुएं के गुबार से वहां अफरातफरी मच गई। झोपड़ियों में रहने वाले लोग तुरंत बाहर भागे। कुछ लोगों ने आग बुझानी शुरू की मगर लपटें काबू होने के बजाय तेज होती गईं।
विज्ञापन

इस बीच गाजीपुर फायर स्टेशन की दमकल टीम वहां पहुंची और आग बुझानी शुरू की। आग की भयावहता देख गोमतीनगर, बीकेटी, हजरतगंज, चौक, आलमबाग व सरोजनीनगर फायर स्टेशन से भी दमकल बुला ली गईं। सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि अग्निशमनकर्मियों ने 12 दमकल की मदद से करीब छह घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एफएसओ शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि दमकल गाड़ियों का पानी कम पड़ गया। ऐसे में मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन व मानस सिटी कॉलोनी के गेट पर लगे हाइड्रेंट से अग्निशमनकर्मी बाल्टी में भर-भरकर पानी लाए और कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। एफएसओ ने बताया कि अग्निकांड में 129 झोपड़ियां जली हैं। ये झोपड़पट्टी सरकारी जमीन पर बसी थी, यहां कबाड़ का काम करने वाले लोग रह रहे थे।




एफएसओ शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि रात में कुछ लोग झोपड़ी के पास बैठकर अलाव ताप रहे थे। इसके बाद वे अलाव बुझाए बिना ही सो गए थे। आशंका है कि तेज हवा में अलाव की चिंगारी से ही झोपड़ियों में आग लग गई।



अग्निकांड में झोपड़ियां जलने से 129 परिवार बेघर हो गए। राख हो गए आशियाने और उसमें गृहस्थी का सामान जलने से तमाम परिवार सिसकते नजर आए। मलबे ये उठते धुएं को देख पीड़ित परिवार बिलख रहे थे तो कोई मलबे के ढेर में बचा सामान तलाशता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed