फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   128 teachers relieved from the district, only 58 came

Lucknow News: जिले से 128 शिक्षक कार्यमुक्त, सिर्फ 58 आए

Mon, 03 Jul 2023 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Jul 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
128 teachers relieved from the district, only 58 came
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण में बीएसए के तबादलों ने काफी प्रभाव डाला है। यही वजह है कि दूसरे जिलों से आने वाले अध्यापकों के ज्वाइन करने की रफ्तार काफी धीमी है। दूसरे जिलों से 435 शिक्षकों को यहां आना है, जिनमें से महज 58 शिक्षक ही ज्वाइन कर सके हैं। इस जिले से जाने वाले 128 शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जा चुका है, जो तबादले वाले जिलों मे ज्वाइन कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण में जिले के 185 शिक्षकों का तबादला हुआ है, जबकि दूसरे जिलों से आने वाले शिक्षकों की संख्या 435 है। यहां से जाने वाले 185 शिक्षकों में से 17 प्रधानाध्यापकों और 69000 भर्ती के 20 शिक्षकों को कार्यमुक्त करने से रोक दिया गया है। इस तरह से सिर्फ 148 शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाना है, जिनमें से 128 शिक्षक अब तक कार्यमुक्त किया जा चुका है। सिर्फ 20 शिक्षक ही कार्यमुक्त होने बाकी हैं। इन्हें भी मंगलवार तक कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। रोके गए अध्यापकों को उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने पर कार्यमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि दूसरे जिलों से आने वाले 435 शिक्षकों में 58 ने यहां ज्वाइन कर लिया है। यह माना जा रहा है कि कई जिलों में बीएसए के तबादले हो गए हैं, जिससे शिक्षकों के कार्यमुक्त होने में समय लग रहा है। इसी कारण दूसरे जिले से ज्वाइन करने के लिए यहां शिक्षक कम पहुंचे हैं। दूसरे जिलों से आने वालों में 69000 भर्ती के कितने शिक्षक हैं, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। इन शिक्षकों का आना संभव नहीं है। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों को कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने के लिए अलग-अलग टीमें बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed