फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   128 new corona positive in UP, less number of patients discharged from new patients

यूपी में 128 नए कोरोना पॉजिटिव, सीएचसी-पीएचसी पर सप्ताह में तीन दिन लगेगा टीका

Wed, 10 Mar 2021 08:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Mar 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
128 new corona positive in UP, less number of patients discharged from new patients
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self
यूपी में बुधवार को 128 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 24 घंटे पहले यह संख्या 151 पार हो गई थी। नए मरीजों के कम होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। उधर लगातार दूसरे दिन नए मरीजों के अनुपात में डिस्चार्ज मरीजों की संख्या में कमी आई है। बुधवार को 110 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि मंगलवार को 101 मरीज डिस्चार्ज हुए थे।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 604655 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 594219 मरीज संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल 8740 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 1689 एक्टिव मरीज प्रदेश में बचे हैं। राजधानी लखनऊ में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को लखनऊ में 21 नए मरीज मिले हैं। नोएडा, मेरठ में 12-12, प्रयागराज में 09, गाजियाबाद, वाराणसी, मुजफ्फर नगर में 06-06 मरीज, कानपुर, बरेली, मथुरा, मैनपुरी में 04-04 मरीज मिले हैं। 36 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला है। महोबा, संभल में एक भी एक्टिव मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन


प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अब सप्ताह में तीन दिन कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीका लगवाने की व्यवस्था होगी। यहां मौके पर ही लाभार्थी का टीका लगवाने के लिए पंजीकरण होगा। शहरी क्षेत्र में जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में टीका रविवार को छोड़कर सभी दिन लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 22 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें 17.50  लाख को प्रथम डोज और लगभग 5 लाख को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब 60 साल से अधिक वाले बुजुर्गों और 45 से 59 साल के गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में सरकारी अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए 60 फीसदी स्लॉट ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों के लिए रखा गया है। जबकि 40 फीसदी स्लॉट टीकाकरण केंद्र पर पंजीकरण के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed