{"_id":"5ccb2641bdec220710356d15","slug":"121556817473-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के कई मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने लगन व कड़ी मेहनत कर परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं। परीक्षा में सफलता से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराने वाले इन मेधावियों में से कोई इंजीनियर तो प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है। उच्च मुकाम हासिल करने के लिए कुुछ छात्र तो पहले से ही इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।
इंजीनियर बनना चाहता है अर्जुन
संत पथिक स्कूल का छात्र अर्जुन माहेश्वरी इंजीनियर बनने की इच्छा संजोये हुए है। उसने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैँ। अर्जुन का कहना है कि वह इंजीनियर बनकर देश सेवा का सपना संजोये हुए है। अर्जुन इस समय कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है। अर्जुन ने अपनी सफलता का श्रेय पिता पवन माहेश्वरी, मां निर्मला माहेश्वरी व बहन मुस्कान माहेश्वरी के साथ गुरुजनों को दिया है। उसने कहा कि प्रतिदिन छह घंटे की नियमित पढ़ाई से सफलता मिली है।
प्रशासनिक सेवा में जाने की तमन्ना
बुद्धा पब्लिक स्कूल के छात्र सुधांशु पांडेय ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैँ। सुधांशु ने बताया कि स्कूल के अलावा प्रतिदिन पांच घंटे की नियमित पढ़ाई से उसे यह सफलता हासिल हुई है। सुधांशु ने कहा कि उसकी इच्छा प्रशासनिक सेवा में जाने की है।
विज्ञापन
इंजीनियर बनना चाहता है जेम्स वाट
बुद्धा पब्लिक स्कूल के छात्र जेम्स वाट ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक के साथ मेधावियों की सूची में स्थान हासिल किया है। जेम्स वाट का कहना है कि विद्यालय में नियमित पढ़ाई के साथ अलग से प्रतिदिन चार से पांच घंटे की पढ़ाई से उसे सफलता हासिल हुई है। उसकी इच्छा इंजीनियर बनकर देश सेवा करने की है। वह अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दे रहा है।
आईएएस अधिकारी बनना चाहती है इप्शिता
गुरुकृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा इप्शिता सिन्हा मेधावियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्हें 95 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। इप्शिता आईएएस अधिकारी बनने का सपना संजोये हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की पांच घंटे की मेहनत से सफलता मिली है। गुरुजनों के साथ-साथ माता-पिता व परिवार के सदस्यों को वह सफलता का श्रेय दे रही हैं।
प्रधानाचार्यों ने विद्यार्थियों की सफलता को बताया बेहतर पठन पाठन
बुद्धा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. रेखा सांखला ने कहा कि उनके विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन और छात्रों का सुचारू अनुशासन होने के चलते बेहतर रिजल्ट मिला है। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि स्कूल का परीक्षाफल लगभग शत प्रतिशत रहा। संत पथिक विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा अग्रवाल व प्रबंधक एएन अग्रवाल ने बताया कि परीक्षाफल आशा के अनुरूप बेहतर रहा। गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक छवि रायतानी ने कहा कि शत-प्रतिशत परीक्षाफल रहा। छात्रा फातिमा मेंहदी ने स्कूल का नाम पूरे जिले में रोशन किया है। यह सुखद क्षण है। सभी शिक्षकों के सहयोग से सफलता का यह दिन आया है। इस अवसर पर प्रबंधक ने मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया।