फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पहाड़ी इलाकों में बारिश से सरयू उफनाई

पहाड़ी इलाकों में बारिश से सरयू उफनाई

Sun, 01 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में बारिश से सरयू उफनाई
अयोध्या। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से सरयू नदी उफना गई है। बीते 72 घंटे में नदी का जलस्तर 75 सेमी बढ़ा है। रविवार को जलस्तर बढ़ने की रफ्तार प्रति घंटे एक सेमी रही। इसे लेकर तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है, हालांकि अभी लाल निशान से सरयू का जलस्तर 3.75 मीटर दूर है। सरयू के बढ़ते जलस्तर के बाद बाढ़ खंड विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। अयोध्या स्थित केंद्रीय जल बोर्ड कार्यालय के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में सरयू का जलस्तर 75 सेमी बढ़ चुका है। हालांकि सरयू अभी खतरे के निशान से 3.750 मीटर दूर है। सरयू के बढ़ते जलस्तर के बाद बाढ़ खंड विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। बाढ़ खंड की सभी चौकियों पर कर्मचारी तैनात कर दिए गए है। हालांकि अभी किसी प्रकार का खतरा तटबंधों पर नहीं है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अभियंता विनय कुशवाहा ने बताया कि सरयू का जलस्तर रविवार को सायंकाल छह बजे 89.400 मीटर दर्ज किया गया है। बताया कि 29 जून को सरयू का जलस्तर 88.650 मीटर और 30 जून को 88.980 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। सरयू के जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। हालांकि रविवार को अपराह्न तीन बजे के बाद से सरयू के जलस्तर में रुकावट आई है। उन्होंने शंका जताई कि सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ता रहेगा तो एक पखवारे में सरयू खतरे के निशान तक पहुंच जाएगी। हालांकि सरयू अभी लाल निशान 92.730 मीटर से 3.750 मीटर दूर है। ऐसे में तटीय इलाकों में कटान से स्थिति खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed