फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   योग से निरोग रहने को उमड़े 20 हजार लोग

योग से निरोग रहने को उमड़े 20 हजार लोग

Thu, 21 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
योग से निरोग रहने को उमड़े 20 हजार लोग
योग से निरोग रहने को उमड़े 20 हजार लोग
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को लगभग 20 हजार लोगों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योग किया। प्रशिक्षकों ने लोगों को योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि, नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है।


मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय पर सीडीओ आवास के पास मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पांडेय ने दीप जलाकर योग शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि बदले माहौल में नियमित योग कर शरीर स्वस्थ रखें। पतंजलि की टीम ने योग गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को सुबह सात से आठ बजे तक जिलेभर में योग के आयोजन हुए। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर सीडीओ आवास के निकट मैदान में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में भोर से ही हर उम्र के महिला-पुरुषों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।


मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि, नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ बना रहता है। साथ ही शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।


जिलाधिकारी सुरेश कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि नियमित योग से विभिन्न बीमारियां दूर होती हैं। बाद में योग प्रशिक्षक डॉ. ललित तिवारी की अगुवाई में लोगों ने योग किया।


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, एडीएम गिरिजेश त्यागी, सीडीओ उमेश नारायन पांडेय समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले पतंजलि टीम द्वारा योग गीत भी प्रस्तुत किया गया।


अकबरपुर स्थित बीएन इंटर कॉलेज मैदान में एनसीसी कैप्टन डॉ. अर्चना पाठक की देखरेख में संदीप कुमार ने कैडेट्स को योग कराया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य बिपिन सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य विद्यालयों में भी योग दिवस पर योग का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।


जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज परिसर में योग शिविर का शुभारंभ एसडीएम रामशंकर ने दीप जलाकर किया। योग प्रशिक्षक कृष्णकुमार, नवीन व प्रेमधारी यादव की देखरेख में लोगों ने योग किया।


इसके अलावा रफीगंज, कर्बला कासिमपुर, नगपुर, मालीपुर, बंदीपुर, सम्मनपुर, धवरुआ, हजपुरा आदि क्षेत्रों में भी लोगों ने योग किया।


आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार जयराम जनता इंटर कॉलेज रामनगर में मुख्य आयोजन हुआ। एसडीएम हरीराम व पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर योग शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में तहसीलदार सुदामा वर्मा, नायब तहसीलदार सतपाल प्रजापति, बीडीओ राजीव कुमार, अंजनी वर्मा, आनंद जायसवाल आदि ने योग किया।


टांडा प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य आयोजन टीएन पीजी कॉलेज परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक संजू देवी ने दीप जलाकर योग शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीएम कोमल यादव, सीओ वीके श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार मंगलदेव शुक्ल आदि मौजूद रहे।



भीटी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में मुख्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार गरिमा सिंह ने दीप जलाकर योग शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान बीडीओ शिवश्याम, जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी, सत्यप्रकाश शुक्ल, दूध कुमार जायसवाल आदि को प्रशिक्षक रामललित ने योग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed