{"_id":"5b229bc84f1c1ba66e8b7f92","slug":"121528994760-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी बीवी जिंदा जली, दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी बीवी जिंदा जली, दहेज हत्या का केस
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। एक विवाहिता की ससुराल में जिंदा जलकर मौत हो गई। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की यह चौथी पत्नी थी।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत चंदनपुर निवासी नसीम खां की पुत्री निम्मो (25) की शादी तीन साल पहले नानपारा नगर क्षेत्र के बेलदारन टोला निवासी फरीद के साथ हुई थी। उसकी डेढ़ साल की एक बच्ची भी है।
पिता का कहना है कि शादी में 50 हजार रुपये नकदी व बाइक की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। 10 जून को उसे घर से भगा दिया गया था। इस पर बेटी को समझाकर उसे पुन: ससुराल भेजा था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह 11:30 बजे के करीब घर में आग की लपटों के साथ निम्मो की चीख पुकार मोहल्ले के लोगों ने सुनी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक निम्मो की मौत हो चुकी थी। मृतका के पिता नसीम खां की तहरीर पर पुलिस ने पति फरीद व उसकी बहन सलमा को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि यह उसकी चौथी शादी थी। पहली बीवी की भी मौत हो चुुकी है। दो अन्य बीवियों से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।