{"_id":"5b197adc4f1c1baf6e8b6d8a","slug":"121528396508-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा संचालक के बेटे ने महिला को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा संचालक के बेटे ने महिला को गोली मारी, गंभीर
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कोटा संचालक के बेटे ने महिला को मारी गोली, गंभीर
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद के बिरनावां गांव में गुरुवार को कोटे की दुकान में राशन की घटतौली का विरोध करना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया।
कोटेदार संचालक के बेटे ने साथियों के साथ ग्रामीण के घर पर धावा बोल दिया और ग्रामीण की पत्नी को गोली मार दी। उधर, वारदात से गुस्साए लोगों ने कोटेदार संचालक के घर पर भी धावा बोल दिया और तोड़फोड़ की।
साथ ही जीप व बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोटा संचालक के बेटे समेत पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसडीएम श्रीराम और सीओ शशिकांत यादव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
नसीराबाद के बिरनावां गांव में कोटे की दुकान रामचंद्र के नाम है। इसके बावजूद दुकान का संचालन शीतला प्रसाद सिंह करता है।
गंगापाल गुरुवार सुबह कोटे कीदुकान पर राशन लेेने गया था। छह यूनिट अनाज कोटेदार की ओर से देना था, लेकिन अनाज में घटतौली की जा रही थी।
गंगापाल ने विरोध किया तो शीतला से उसकी कहासुनी हो गई। इस पर शीतला, उसका बेटा युवराज अपने साथियों के साथ मिलकर गंगापाल को पीटने लगे।
किसी तरह वह घर पहुंचा। थोड़ी ही देर में असलहा लिए युवराज ने जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। इससे गोली गंगापाल की पत्नी फूलमती के दाएं हाथ में जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
यह देख हमलावर भाग निकले। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने कोटा संचालक के घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की। हमलावरों की एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूचना पर पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। एसओ जेपी यादव ने बताया कि पीड़ित गंगापाल की तहरीर पर बिरनावां गांव निवासी कोटा संचालक शीतला प्रताप सिंह, उसके बेटे युवराज सिंह के अलावा बलकरन सिंह, रोबिन सिंह और प्रधानपुर गांव के विपिन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।