फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बड़े मंगल पर जगह-जगह लगे भंडारे

बड़े मंगल पर जगह-जगह लगे भंडारे

Wed, 30 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बड़े मंगल पर जगह-जगह लगे भंडारे
अयोध्या/फैजाबाद। ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल पर रामनगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जुड़वा नगरी में जगह-जगह भंडारे का आयेाजन किया गया, शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल, शरबत आदि का वितरण किया गया। रमाऊ देवी हेमराज वर्मा चैरिटेबुल ट्रस्ट अयोध्या, मार्डन बुक डिपो, भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसन, बनवारी बुक डिपो के संयुक्त तत्वाधान में ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को विशाल भंडारेे का आयोजन श्रृंगार किया गया। भंडारे का शुभारंभ नगर विधायक वेद गुप्ता ने किया। श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सतीराम वर्मा, डॉ. अवधेश वर्मा, अभिषेक वर्मा, विकास गुप्ता, श्यामजी मिश्र, मोहन गुप्ता, शिवम गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे।
विज्ञापन

मरीमाता मंदिर पर पुजारी चंचल दास के नेतृत्व में प्रसाद वितरण किया गया। एडीएमसिटी विंध्यवासिनी राय, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रताप सिंह, मनोज जायसवाल, रामदास वर्मा, उग्रसेन मिश्र, राजू पहलवान, आदि मौजूद रहे। रूदौली में हनुमान किला मंदिर पर श्री रामलीला समिति ख्वाजहाल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे मृदुल मनोहर, कमलेश मिश्रा, आलोक गर्ग, राजेश बंसल आदि ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

शहर स्थित नाका चुंगी के नीलकंठ मैरिज लान के मालिक ओरौनी लाल यादव के आयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री रामवल्लभाकुंज्ञ के अधिकारी महंत राजकुमार दास व सपा नेता हरिशंकर यादव छोटू ने हनुमान जी के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, नवनीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed