फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सोशल मीडिया पर लापता छात्रा के शव का फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर लापता छात्रा के शव का फोटो वायरल

Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लापता छात्रा के शव का फोटो वायरल
बाराबंकी। बीती 13 मई को कोचिंग से लापता हुई एक छात्रा के नदी में पड़े शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फोटो में देखने से लग रहा है कि किसी दूसरे जनपद में छात्रा की हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के करपिया गांव निवासी छात्रा सौम्या वर्मा (18) पुत्री अशोक वर्मा 13 मई को घर से बाराबंकी शहर में कोचिंग जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने कोचिंग सेंटर जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि छात्रा आज यहां पहुंची ही नहीं है। जिसके बाद छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस बीच मंगलवार को छात्रा के भाई सूरज के मोबाइल फोन पर किसी ने वाट्सएप से नदी में पड़ी एक युवती का फोटो भेजा तो उसकी पहचान सौम्या वर्मा के रूप में की गई। भाई ने बताया कि थाने के सिपाही ने जानकारी दी है कि यह फोटो सोशल मीडिया पर चल रहा है। जिस नदी में छात्रा का शव पड़ा है। उसके आसपास काफी पत्थर भी हैं, जबकि जिले से निकलने वाली किसी भी नदी में पत्थर नहीं हैं। ऐसे में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि छात्रा की हत्या किसी दूसरे जनपद में करने के बाद शव फेंका गया है। एसओ मसौली विवेक सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर छात्रा के शव का फोटो कहां से डाला गया है। इस बारे में पता करने के साथ मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed