{"_id":"5ae357924f1c1b86098b6dbf","slug":"121524848530-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोतीपुर जंगल में आग, दो हेक्टेयर में वनस्पतियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोतीपुर जंगल में आग, दो हेक्टेयर में वनस्पतियां जलीं
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज में शुक्रवार दोपहर में अचानक आग लग गई। जिसके चलते लगभग दो हेक्टेयर में वनस्पितियां जल गईं। वनाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने की कोशिश जारी थी।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर वन रेंज के बीच से सड़क गुजरती है। मोतीपुर रेंज कार्यालय से आधा किलोमीटर की दूरी पर जंगल में शुक्रवार दोपहर में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी राहगीर द्वारा सिगरेट या बीड़ी फेंकने के चलते आग फैली।
आग लगने की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद आलम ने डिप्टी रेंजर सत्रोहनलाल, वाचर इदरीश और अवधेश को मौके पर भेजा। आसपास के लोगों के सहयोग से वनकर्मियों ने आग बुझाने की शुरूआत की है।
विज्ञापन
लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। डिप्टी रेंजर ने बताया कि लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनस्पतियां जल गई हैं। आसपास गांव के कुछ और लोगों को बुलाया गया है। शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।