फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   उपवास रख विपक्षियों पर बरसे भाजपा सांसद और विधायक

उपवास रख विपक्षियों पर बरसे भाजपा सांसद और विधायक

Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
उपवास रख विपक्षियों पर बरसे भाजपा सांसद और विधायक
गोंडा/करनैलगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गुरुवार को गोंडा व कैसरगंज के सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र में उपवास रखकर विपक्षी पार्टियों पर विकास कार्य में रोड़ा अटकाने तथा संसद न चलने देने का आरोप लगाया। गोंडा के गांधी पार्क में गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के साथ विधायक प्रभात वर्मा तो कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के करनैलगंज में सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनकी पत्नी पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष केतकी सिंह और उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण शरण सिंह ने अगुवाई की।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील के बगल स्थित डाक बंगला परिसर में लोकतंत्र बचाओ अनशन भाजपा नेताओं की ओर से किया गया। इसमें भाजपा के तमाम नेताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए विपक्षी दलों द्वारा हर मामले को अनावश्यक तूल देने एवं विकास कार्यों व योजनाओं में रोड़ा डालने के साथ ही देश के हित में हो रहे कानून के निर्माण में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। कांग्रेस, सपा व बसपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के विरुद्ध जमकर तंज कसा। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष केतकी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय, प्रतीक भूषण सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर, कृष्ण गोपाल वैश्य, बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह उर्फ लाल साहब, भवानी भीख शुक्ला, अर्जुन प्रसाद तिवारी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उधर, गांधी पार्क में सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया ने कहा कि यदि संसद निर्बाध रूप से विपक्षी नेता चलने देते तो करोड़ों देशवासियों को इसका फायदा मिलता। कई महत्वपूर्ण निर्णय न होने के कारण जनता को निराशा हुई, इसके लिए सीधे कांग्रेस, सपा व बसपा जिम्मेदार है। इस मौके पर शेष नरायन मिश्र, पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी, केके श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, दीपक गुप्ता, करनैलगंज में रामजीलाल मोदनवाल, परमेश्वर सिंह, विवेक सिंह, कन्हैया लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed