{"_id":"5ac126814f1c1bd6618b4e10","slug":"121522607745-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीजा बनवाने के नाम पर ऐंठे 1.20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीजा बनवाने के नाम पर ऐंठे 1.20 लाख रुपये
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। मुस्तफाबाद गांव निवासी एक युवक से खाड़ी देश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इसके बाद न तो वीजा दिलाया और न ही नौकरी। इस पर युवक ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत मुस्तफाबाद गांव निवासी तुफैल अहमद बेरोजगार है। तुफैल ने बताया कि रोजगार के सिलसिले में वह फखरपुर बाजार गया था। यहां पर मलूकपुर गांव निवासी लईक अहमद ने खाड़ी देश का वीजा बनाने की बात कही। लईक के कहने पर छह माह पूर्व तुफैल अहमद ने एक लाख 20 हजार रुपये नकद दे दिया।
इसके बाद भी अभी तक न तो वीजा बना और न ही युवक को पैसा वापस किया गया। इस पर उसने थाने पर तहरीर दी। चौकी जरवल अभय कुमार सिंह ने बताया कि तुफैल अहमद की तहरीर पर लईक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।