{"_id":"5abd1fee4f1c1bdd618b45cf","slug":"121522343918-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी स्कूलों के लिए नए सिरे से होगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी स्कूलों के लिए नए सिरे से होगी काउंसलिंग
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए जाने वाले स्कूलों में शिक्षकों के तैनाती के लिए बेसिक शिक्षा सचिव ने गुरुवार को नई गाइड लाइन जारी कर दी। इस नई गाइड लाइन के मुताबिक अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में तैनाती के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को उनके कार्यरत ब्लॉक में ही तैनाती देनी होगी। तैनाती में शिक्षकों की वरिष्ठता का भी ख्याल रखा जाएगा और महिला और दिव्यांग शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। इस नई गाइडलाइन के जारी होने के बाद बुधवार को कराई गई शिक्षकों की काउंसलिंग निरस्त हो गई है। बीएसए ने बताया कि अब नई गाइड लाइन के तहत शिक्षकों की काउंसलिंग कराई जाएगी।
अंग्रेजी माध्यम से संचालन के लिए जिले के 119 प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में एक प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षकों की तैनाती की जानी है। बीते दिनों आवेदन करने वाले 183 शिक्षकों की परीक्षा कराई गई थी। बुधवार को इन शिक्षकों को चयनित स्कूलों में तैनाती देने के लिए विकल्प भराए गए थे। लेकिन चयन सूची जारी होने के पहले ही गुरुवार के बेसिक शिक्षा सचिव ने इन स्कूलों में शिक्षकों के तैनाती की नई गाइडलाइन जारी कर दी। बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि नई गाइडलाइन के मुताबिक अंग्रेजी शिक्षण के लिए चयनित स्कूलों में तैनात ऐसे शिक्षक जिन्होंने अंग्रेजी शिक्षण के लिए आवेदन किया है, उन्हें उनके ही स्कूलों में तैनात किया जाएगा। बीएसए ने बताया कि इस नई गाइडलाइन के जारी होन के बाद बुधवार को कराई गई काउंसलिंग निरस्त हो गई है। अब नए सिरे से काउंसलिंग कराई जाएगी।