{"_id":"5a3aa9c74f1c1b8b688b9b8e","slug":"121513793991-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी के शारीरिक प्रताड़ना का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मी के शारीरिक प्रताड़ना का वीडियो वायरल
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। रेलवे अधिकारी की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कपड़े उतरवाकर सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने की घटना को लेकर उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन ने सहायक मंडल अभियंता को बुधवार को ज्ञापन दिया।
सुल्तानपुर रेलवे उप मंडल में एक अधिकारी की ओर से चतुर्थ श्रेणी रेल कर्मचारी के शोषण का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक रेलवे कर्मचारी कपड़े उतारकर उठक-बैठक करता नजर आ रहा है। इसमें दो-एक अन्य रेल कर्मी भी उसके साथ खड़े हैं।
बीच-बीच में कर्मचारी को सुधार लाने की नसीहत देने की आवाज भी सुनाई दे रही है। इस मामले ने बुधवार को बड़ा रूप ले लिया। जब प्रकरण यूआरएमयू के संज्ञान में आया तो संगठन के पदाधिकारी मामले को लेकर सहायक मंडल अभियंता के कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
इस संबंध में सहायक मंडल अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि वीडियो क्लिप व ज्ञापन रेलवे कर्मचारी संगठन की ओर से दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।