{"_id":"5a34008f4f1c1b96698b9216","slug":"121513357455-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में मनमानी पर तीन आढ़तियों पर छह लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में मनमानी पर तीन आढ़तियों पर छह लाख का जुर्माना
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। धान खरीद में मनमानी बरतने पर अकबरपुर तहसील क्षेत्र के तीन आढ़तियों पर छापेमारी के बाद लगभग छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसडीएम सदर विवेक मिश्र ने शुक्रवार को छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि निर्देशों के अनुरूप उचित दर पर खरीद न करने के चलते यह कार्रवाई की गई है।
शासन के दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए शुक्रवार एसडीएम विवेक मिश्र ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अरियाबाजार स्थित आढ़तियों के यहां छापेमारी की। तीन आढ़तों पर हुए छापे में मनमानी खुलकर सामने आई। टीम के छापेमारी का अंदेशा होते ही संचालक मौके से भाग गए। टीम ने वहां मौजूद अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया। यहां पर खरीद किए गए धान को लेकर कोई समुचित कागजात तैयार नहीं किए गए थे। न तो स्टॉक रजिस्टर दुरुस्त मिला और न ही इसका कहीं उल्लेख था कि किस दर पर धान की खरीद हुई है। एसडीएम ने बताया कि अरिया के वरुण ट्रेडर्स द्वारा 3 हजार 175 बोरी, 100 बोरी सरसों, 20 बोरी गेहूं की खरीद की गई है, परंतु इसका कहीं उल्लेख नहीं मिला कि किस दर पर किस किसान को भुगतान किया गया है। ऐसे में आढ़त मालिक बद्रीप्रसाद पर 2 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसके ट्रेडर्स संतोष कुमार द्वारा अब तक 2 हजार 443 बोरी धान, 34 बोरी गेहूं की खरीद की गई है। यहां भी खरीद व किस किसान को भुगतान हुआ, इसकी जानकारी रजिस्टर में अंकित नहीं की गई थी। संबंधित पर दो लाख 38 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इसके अलावा यहीं के हिंदुस्तान ट्रेडर्स पर हुई छापेमारी में 565 बोरी धान व 10 बोरी गेहूं की खरीद हुई थी। यहां भी यही लापरवाही सामने आई। इनके विरुद्ध 89 हजार 820 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी अंशुमाली शंकर, मंडी समिति सचिव आशीष सिंह, योगेश सिंह व रामायण सिंह आदि मौजूद रहे।