फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   देवी जागरण से लौट रही किशोरी से दुराचार

देवी जागरण से लौट रही किशोरी से दुराचार

Thu, 28 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
देवी जागरण से लौट रही किशोरी से दुराचार
तरबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात देवी जागरण से लौट रही मूकबधिर किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया। दरिंदे के चंगुुल से छूटने के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को आप बीती बताई। मूकबधिर किशोरी के साथ हैवानियत की खबर सुनकर रात में ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया था। इस जागरण में गांव की रहने वाली 16 वर्षीय एक मूकबधिर किशोरी भी अपनी बड़ी बहन के साथ शामिल होने के लिए गई थी। बीच कार्यक्रम में ही उसकी बड़ी बहन तो घर लौट आई, लेकिन छोटी बहन वहीं रह गई। इसी बीच गांव का ही एक युवक उसे दबोच ले गया और कुछ दूरी पर खेत में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद वह पीड़िता कोे वहीं खेत में ही छोड़कर भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटने के बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पूरे गांव में यह बात आग की तरह फैल गई। रात में ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दुराचार की सूचना मिलते ही तरबगंज के क्षेत्राधिकारी ब्रम्हा सिंह व थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और पीड़िता व उसके परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रात में ही छापेमारी कर आरोपी युवक को धर दबोचा। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अर्जुन सिंह के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed