फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   121 feet tall ravan burnt in lucknow on evils like terrorism and single use plastic

आंतक के नाश व सिंगल यूज प्लास्टिक जैसी बुराइयों पर जलाया गया 121 फीट का रावण

Wed, 09 Oct 2019 12:01 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 09 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
121 feet tall ravan burnt in lucknow on evils like terrorism and single use plastic
लखनऊ 121 फीट का रावण जलाया गया - फोटो : amar ujala
बुराई पर अच्छाई के त्योहार विजयादशमी पर मंगलवार को शाम होते ही नगर की रामलीलाओं में रावण वध की लीला केबाद असत्य केप्रतीक दशानन का पुतला धूं धूं कर उठा। शहर की तमाम रामलीला समितियों में रात 8 बजे से 10 बजे केबीच 20 फुट से 121 फुट तक के पुतले फूंके गये। 
विज्ञापन


विज्ञापन



शहर का सबसे बड़ा 121 फुट ऊंचा रावण पाकिस्तानी आतंक का नाश, नो सिंगल यूज प्लास्टिक रही थीम ऐशबाग रामलीला समिति की ओर से रामलीला मैदान ऐशबाग में जला। यहां समारोह के अतिथियों में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्व्तंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक समेत कई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री  दिनेश शर्मा ने कहा ऐशबाग रामलीला का पौराणिक महत्व बताते हुये कहा कि लोगों को अपने जीवन में राम के आदर्शो को उतारना चाहिये। नशे से दूर रहना चाहिये और नारी सम्मान करना चाहिये। गोस्वामी तुलसीदास यहां मंचन करने आये थे, उसके बाद से यहां मंचन हो रहे हैं। 
 

प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कश्मीर से अब अनुच्छेद 370 हट चुकी है, अब वहां भी लोग रामलीला मंचनों से रूबरू होंगे। मौकेपर समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को धातुओं से तैयार रामायुध, गदा आदि स्मृति चिह्न दिये। समारोह में आतिशबाजी के साथ ही 9 बजे के बाद रावण के 121 फुट ऊंचे पुतले का दहन हुआ। 

121 फुट केगगनचुंबी रावण को देखने के लिये दर्शक यहां शाम 5 बजे से ही जुटना शुरू हुये। प्लास्टिक के रावण से भी प्लास्टिक को जीवन से दूर करने का संदेश दिया गया। बटन दबाने केबाद वो धराशायी हो गया। शहर में शाम 7 बजे से 10 बजे केबीच दर्जनों की संख्या में रामलीला समितियों, मोहल्लों कालोनियों में रावण दहन हुये।
 

पहली बार हुआ झूलेलाल घाट पर रावण दहन

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की रौनक केबीच मंगलवार शाम झूलेलाल घाट पर पहली बार रामलीला मंचन केबाद मौ समगंज रामलीला समिति का पुतला जला। मौसमगंज से यहां आई रामसेना सवारी केबाद मैदान में युद्ध हुआ। आतिशबाजी के बाद यहां मेघनाद और रावण के विशाल पुतले जले। अलीगंज एच पार्क, रामलीला मैदान चिनहट, पक्का पुल, राजाजीपुमर, महानगर रामलीला मैदान, आलमबाग समेत कई स्थानों पर रावण मेघनाद के पुतले जले। 

सदर में लगभग 60 फुट का रावण जला। अलीगंज दशहरा मेले की ओर से शोभायात्रा के बाद रावण दहन हुआ। मेेले संग एच पार्क में रावण का दहन हुआ। ट्रांसगोमती-सिसगोमती समेत तमाम कालोनियों मोहल्लों, आवासीय सोसाइटी में भी रावण के छोटे पुतलों का दहन बच्चों और युवाओं ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed