फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1200 Shiv sainik arrived to Ayodhya.

Ayodhya News: आदित्य ठाकरे का स्वागत करने के लिए अयोध्या पहुंचे 1200 शिव सैनिक

Wed, 15 Jun 2022 10:45 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jun 2022 10:45 AM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे को भव्य बनाने के लिए 1200 शिव सैनिक मंगलवार रात को अयोध्या पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
1200 Shiv sainik arrived to Ayodhya.
अयोध्या पहुंचे शिव सैनिक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे के अयोध्या आगमन से पहले उनके स्वागत के लिए महाराष्ट्र से करीब दो हजार शिवसैनिक मंगलवार की देर रात्रि अयोध्या पहुंच गए हैं। देर रात्रि स्पेशल ट्रेन से लगभग 1200 शिवसैनिकों का दल अयोध्या स्टेशन पहुंचा।

विज्ञापन


जहां से सीधे निर्धारित धर्मशालाओं में उन्हें ले जाया गया और अब वह अपने नेता का गर्मजोशी के साथ स्वागत करने की तैयारी में जुटे हुए। आदित्य ठाकरे बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचेंगे वे सबसे पहले इस्कान मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे ।उसके बाद पत्रकारों से वार्ता करेंगे। फिर सीधे रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे और शाम को सरयू आरती में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


अयोध्या में पूर्व में राज ठाकरे के दौरे को लेकर विरोध के बाद शिवसेना किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण कि अपने नेता के आने के पहले बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं। देर रात्रि दो स्पेशल ट्रेन से 2,000 से अधिक शिव सैनिक अयोध्या स्टेशन पर उतरते ही जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। शिव सैनिक सरयू में स्नान कर रामलला सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed