फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1200 conductor and driver recruitment

यूपीः परिवहन निगम में जल्द होगी हजारों भर्तियां, यहां देखें...

Wed, 27 Jan 2016 09:54 AM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
1200 conductor and driver recruitment

परिवहन निगम में नौकरी की आस देख रहे मृतक आश्रितों को जल्द नौकरियां मिलेंगी। सरकार ने भर्ती में आड़े आ रही सभी बाधाओं को दूर कर लिया है।

विज्ञापन


शीघ्र ही इसका एक प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। इसके पास होते ही निगम में करीब 1200 मृतक आश्रितों की भर्ती हो जाएगी। इनकी भर्तियां ड्राइवर व कंडक्टर के पदों पर होंगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम में इस समय नौकरी के लिए मृतक आश्रितों के आवेदन पत्र लंबित हैं। इन पर निगम कोई फैसला नहीं कर पा रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत सार्वजनिक उद्यम विभाग का 11 जुलाई 2003 का वह शासनादेश है जिसके तहत जो निगम व सार्वजनिक उपक्रम घाटे में हैं उनके आश्रितों को नौकरी नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक परिवहन निगम इसलिए नहीं कर रहा था भर्तियां

1200 conductor and driver recruitment

चूंकि परिवहन निगम भी घाटे में है। इसलिए यह शासनादेश परिवहन निगम में मृतक आश्रितों की भर्ती में रोड़ा बन रहा है। इसी प्रतिबंध से छूट दिलाने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास करना होगा।

काफी समय से इस प्रस्ताव को पास करवाने की कोशिशें हो रही हैं। परिवहन विभाग ने अब इस संदर्भ में आ रही सभी अड़चनों को दूर कर लिया है। प्रस्ताव पास होते ही मृतक आश्रितों को नौकरी मिल जाएगी।

प्रदेश सरकार ने 2008 में भी परिवहन निगम में मृतक आश्रितों की भर्ती की छूट दी थी। इसके बाद निगम को प्रदेश सरकार ने 550 कंडक्टरों व 100 ड्राइवरों की भर्ती मृतक आश्रित कोटे में करने की अनुमति दी।

हालांकि इसमें से 320 कंडक्टरों की ही भर्ती अभी तक हो सकी है। 230 कंडक्टरों के पद खाली पड़े हैं। जबकि 2008 के बाद के 970 मृतक आश्रित भी नौकरी की आस देख रहे हैं। इस लिहाज से कुल 1200 मृतक आश्रित हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed