फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1200 application fo hitech number

हाईटेक नंबर प्लेट के लिए 1200 आवेदन रोज

Thu, 03 Dec 2020 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
1200 application fo hitech number
हाईटेक नंबर प्लेट के लिए 1200 आवेदन रोजाना
विज्ञापन

राजधानी में हाईटेक नंबर (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट) के आवेदन में तेजी आ गई है। दिसंबर में अभी तक औसतन रोजाना 1200 ऑनलाइन आवेदन आ रहे हैं।
जबकि नवंबर में यह आंकड़ा 300-350 था। नवंबर में कुल 9146 वाहनों में हाईटेक नंबर प्लेट लग चुकी हैं। इनमें 8651 प्राइवेट और 495 कॉमर्शियल वाहन शामिल है।
सूत्रों ने बताया कि दो दिसंबर को 200 से अधिक आवेदक वाहन संबंधी काम कराने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय पहुंचे।
इसी तरह फिटनेस सेंटर पर भी लोग कॉमर्शियल वाहन में हाईटेक नंबर का पंजीयन करके पहुंच रहे हैं। कॉमर्शियल वाहन के मुकाबले प्राइवेट वाहनों में हाईटेक नंबर तेजी से लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन

दिसंबर के दो दिनों में औसतन रोजाना 1200-1200 आवेदन आए। दो दिन में 1964 प्राइवेट और 145 कॉमर्शियल वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग जल्द जारी करेगा विवरण
प्रदेशभर में 30 नवंबर तक कितने वाहन मालिकों ने हाईटेक नंबर को लगवाया है परिवहन विभाग इसका विवरण जल्द जारी करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में हाईटेक नंबर प्लेट लगाने वाले एसोसिएशन से विवरण मांगा गया है।

हाईटेक नंबर के आवेदनों में तेजी
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) लखनऊ संभाग, आरपी द्विवेदी ने बताया कि एक दिसंबर से हाईटेक नंबर के बिना वाहन संबंधी काम बंद हो गए हैं। अब हाईटेक नंबर के आवेदनों में तेजी आ गई वाहन है। नवंबर के मुकाबले दिसंबर में चार गुना आवेदन अभी तक आए हैं। यह सिलसिला बढ़ता ही जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed