{"_id":"6581ae12fd23ff634c04d157","slug":"12-thousand-women-constables-will-be-recruited-in-up-police-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस में करियर बनाने वाले लड़कियों के लिए खुशखबरी, 12 हजार महिला सिपाहियों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस में करियर बनाने वाले लड़कियों के लिए खुशखबरी, 12 हजार महिला सिपाहियों की होगी भर्ती
Tue, 19 Dec 2023 08:22 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 19 Dec 2023 08:22 PM IST
सार
पुलिस में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से महिला अपराध एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों के निष्पादन में मदद मिलेगी। साथ ही, थानों में महिला डेस्क, महिला बीट अधिकारी, शक्ति दीदी, महिला एसओ जैसे महिला सशक्तिकरण संबंधी राज्य सरकार के अभियानों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस की महिला सिपाही।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश पुलिस में अगले साल महिला शक्ति में जबरदस्त इजाफा होने वाला है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द 60,224 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है, जिसमें करीब 12 हजार महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा पीएसी की तीन महिला वाहिनियों में से एक वाहिनी में भर्ती की अनुमति भी शासन ने प्रदान कर दी है। इसके लिए अलग से 761 महिलाओं को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि आगामी दो माह के भीतर नागरिक पुलिस, पीएसी, अग्निशमन सेवाएं, उप्र विशेष सुरक्षा बल में भर्तियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर समेत करीब 80 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पीएसी के अलावा बाकी शाखाओं में नियमों के मुताबिक 20 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती किया जाना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या करीब 10 हजार थी, जो बीते सात वर्षों में बढ़कर 40 हजार हो चुकी है।
विज्ञापन
जल्द होने वाली भर्तियों के बाद यह संख्या 50 हजार से अधिक हो जाएगी। पुलिस में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से महिला अपराध एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों के निष्पादन में मदद मिलेगी। साथ ही, थानों में महिला डेस्क, महिला बीट अधिकारी, शक्ति दीदी, महिला एसओ जैसे महिला सशक्तिकरण संबंधी राज्य सरकार के अभियानों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन