फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 suspended for financial irregularities in 20 Gram Panchayat of Muradabad.

यूपी: वित्तीय अनियमितता में मुरादाबाद के तत्कालीन डीपीआरओ समेत 12 निलंबित

Sat, 13 Nov 2021 12:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Nov 2021 12:18 PM IST
सार

मुरादाबाद की 20 ग्राम पंचायतों में सामने आई वित्तीय अनियमितता मामले में  मुरादाबाद के तत्कालीन डीपीआरओ समेत 12 पर गाज गिरी है। इन्हें निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
12 suspended for financial irregularities in 20 Gram Panchayat of Muradabad.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में मुरादाबाद के तत्कालीन और गाजियाबाद के मौजूदा डीपीआरओ राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। इसी मामले में दो एडीओ, पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों और चार ग्राम विकास अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने शुक्रवार को इन सभी को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही राजेश के खिलाफ अनुशासनिक जांच के लिए विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार शाही को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों की ओर से मुरादाबाद जिले के कुंदरकी ब्लॉक के 11 और मूढ़ापांडे ब्लॉक के 9 गांवों में यह अनियमितता की थी। प्रशासकों ने पंचायतों के खातों से राशि तो निकल ली, लेकिन कार्य नहीं कराए गए। मामले की शिकायत पर शासन ने जांच समिति बनाई थी। जांच में पता चला कि प्रशासकों ने 4,04,58,255 रुपये सरकारी खजाने से निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने 14,14,569 रुपये का ज्यादा भुगतान भी किया और 83,13,573 रुपये खर्च का कोई रिकॉर्ड नहीं पेश कर सके। इस पर जांच समिति ने मुरादाबाद के तत्कालीन डीपीआरओ रहे राजेश कुमार सिंह को ग्राम पंचायतों में केंद्रीयकृत रूप से सामग्री आपूर्ति नहीं करने और पर्यवेक्षण नहीं करने का दोषी पाया। समिति की रिपोर्ट पर शासन ने राजेश को वित्तीय अनियमितता का प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।

ये भी हुए निलंबित

इस मामले में कुंदरकी ब्लॉक के एडीओ द्विजेंद्र सिंह व मूढ़ापांडे के एडीओ चंद्रपाल को निलंबित किया गया है। इसके अलावा संबंधित पंचायतों के ग्राम पंचायत अधिकारियों अंकित सिंह, इंतेजार हुसैन, मोहन सिंह रावत, अधर फहीम और नरेश सिंह को निलंबित किया गया है। इसी तरह संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों सुरेंद्र सिंह, राम प्रकाश सिंह, नाजिम इकबाल और दयाराम सिंह को निलंबित किया गया है। इन सभी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed