फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 people were cheated of Rs 2.84 crore in the name of plot

Lucknow News: प्लाॅट के नाम पर 12 लाेगों से 2.84 करोड़ ठगे

Thu, 01 May 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
12 people were cheated of Rs 2.84 crore in the name of plot
प्लाॅट के नाम पर 12 लाेगों से 2.84 करोड़ ठगे
लखनऊ। रियल एस्टेट फर्म वसुंधरा लोटस के सीएमडी सुधीर सिंह के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि सुल्तानपुर रोड पर आवासीय योजना में प्लॉट का झांसा देकर सुधीर ने 12 लोगों से 2.84 करोड़ रुपये रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


मूलरूप से गाजीपुर के भवरपुर निवासी दिवाकर नाथ राय के मुताबिक वर्ष 2018 में प्लॉट खरीदने के लिए हजरतगंज के अशोक मार्ग स्थित वसुंधरा लोटस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में संपर्क किया था। सीएमडी सुधीर सिंह और अन्य लोगों से हुई बातचीत में प्लॉट की कीमत 6.56 लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित ने प्लॉट बुक कर 25 प्रतिशत एडवांस 1,64,062 रुपये चेक से दिए थे। कंपनी ने 30 माह बाद रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने किस्तों में 2.93 लाख रुपये जमा किए थे। तय समय बाद संपर्क करने पर सुधीर ने टालमटोल शुरू कर दी। रुपये वापस मांगे तो आनाकानी की गई।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उनके अलावा गाजीपुर के पीयूष राय से 57 लाख रुपये, मुक्तेश्वर राय 55 लाख रुपये, मनोज चौरसिया से 49.57 लाख रुपये, मऊ के संदीप कुमार राय, बलिया निवासी अवनीश कुमार राय से 5.70 लाख, बिहार के पवन कुमार से 2.81 लाख रुपये, गाजीपुर के राजेश कुमार राय व उनकी पत्नी श्वेता राय से पांच लाख, उदय प्रकाश यादव से 3.50 लाख, अंजू चौरसिया से 47.28 लाख रुपये और गाजीपुर के हनुमान सिंह यादव से 55.45 लाख रुपये ठगे हैं। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ रूढ़वाल से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed