{"_id":"5e6f3d738ebc3ea4e2267b47","slug":"12-passengers-found-without-ticket-in-ac-shatabdi-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी शताब्दी बस में 41 में से 12 यात्री बेटिकट, कंडक्टर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी शताब्दी बस में 41 में से 12 यात्री बेटिकट, कंडक्टर पर केस
Mon, 16 Mar 2020 02:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Mar 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमाने तरीके से बेटिकट यात्रियों को सफर कराकर किराया डकारने वाले परिचालकों को बहाल करना परिवहन निगम को भारी पड़ रहा है। कार्रवाई से छूट मिलने के कारण इन परिचालकों के हौसले बुलंद हैं। इससे बेटिकट यात्री ढोने की इनकी करतूत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
यही वजह है कि गत शनिवार को एसी शताब्दी बस का परिचालक 41 में से 12 यात्री को बेटिकट ले जा रहा था। एक यात्री की शिकायत पर उसे रंगे हाथ पकड़ा गया। मामले में बहराइच जिले में परिचालक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
कैसरबाग अड्डे से एसी शताब्दी बस शनिवार दोपहर बहराइच के लिए रवाना हुई थी। परिचालक वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने बहराइच रूट पर चलने के दौरान 12 यात्रियोें को बैठाया। ये सभी यात्री बहराइच जा रहे थे। इनसे किराया तो ले लिया, पर टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन
यात्रियों ने टिकट मांगा तो बहराइच से पहले देने का झांसा दिया। इस पर एक यात्री ने परिवहन निगम मुख्यालय की हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। शिकायत पर मुख्यालय एवं बहराइच के अफसरों की टीम ने जरवल रोड पर एसी बस को रोककर जांच की तो उसमें कुल 41 सवारियों में से 12 के पास टिकट नहीं थे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि चेकिंग रिपोर्ट के आधार पर परिचालक की संविदा सेवा बर्खास्त कर दी गई।