फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 lacks public free from water crisis

आपके इलाके में दूर होगी पानी की किल्लत

Tue, 18 Feb 2014 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Feb 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
12 lacks public free from  water crisis

गोमती नगर में बने तीसरे जलकल का विस्तार किया जाएगा। अभी इसकी क्षमता 80 एमएलडी है। अब इसे दोगुना किए जाने की योजना है।

विज्ञापन


इससे इंदिरा नगर और गोमती नगर के बाद अब इन कॉलोनियों के बीच स्थित गांवों को भी इसी जलकल से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

तीसरे जलकल का विस्तार होने के बाद इंदिरा नगर व गोमती नगर की सभी कॉलोनियों के साथ ही उनके बीच और आसपास स्थित गांव व कॉलोनियों में भी पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी।

इससे इन इलाकों की करीब 12 लाख की आबादी को फायदा होगा। यहां अभी तक पेयजल लाइन नहीं बिछाईं गईं और पेयजल की पूरी व्यवस्था हैंडपम्प के सहारे ही है।

जो सम्पन्न हैं उन्होंने तो सबमर्सिबल लगवा लिए हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो सरकारी हैंडपम्प के सहारे ही हैं।

ऐसे में हैंडपम्प खराब होने पर लोगों परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन, तीसरे जलकल के विस्तार के लिए बनाई गई ‘लखनऊ वाटर सप्लाई डिस्ट्रिक्ट-सी’ योजना के पूरी होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इन कॉलोनियों को होगा फायदा
विराट खंड, विनय खंड, विवेक खंड, विजय खंड, विक्रांत खंड, विशेष खंड, विभव खंड, विजयंत खंड, विराज खंड।

विनीत खंड-1 व 6, विनीत खंड-2, विकास खंड, विशाल खंड, विपुल खंड,नेहरू इंक्लेव, एल्डिको ग्रीन, इंदिरा नगर ए ब्लाक, सी ब्लाक।

इन गांवों में भी बिछेगी पेयजल लाइन
नवाबपुरवा गांव, ग्वारी गांव, गदरिया पुरवा, डिगडिगा गांव, गुलाम हुसैन का पुरवा, विजयीपुर गांव, रिशाहा, बिहारीपुर।
उजरियांव, बेल्हा गांव, जुगौली गांव, कचंनपुर मटियारी, अमराई गांव, खरगापुर, गाजीपुर गांव, पानी गांव, टेकपुरवा इंदिरा नगर।

लाभान्वित होने वाले वार्ड
राजीव गांधी प्रथम, राजीव गांधी द्वितीय, चिनहट, रफी अहमद किदवई, गोमती नगर, पेपर मिल कॉलोनी, शहीद भगत सिंह, इंदिरा प्रियदर्शिनी, मैथिलीशरण गुप्त, बाबू जगजीवन राम, इस्माइलगंज प्रथम, इस्माइलगंज द्वितीय, लाल बहादुर शास्त्री प्रथम, लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय व इंदिरा नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed