फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 including personal secretary of Swami Prasad sued, accused of attempt to murder and molestation

Lucknow News : स्वामी प्रसाद के निजी सचिव समेत 12 पर मुकदमा, हत्या की कोशिश व छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 11 Oct 2022 11:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 Oct 2022 11:24 AM IST
सार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पहुंचने पर महिला ने उनसे मिलने की बात कही। इस बीच सज्जाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया कि उक्त महिला कई दिनों से पीछा कर रही है। इस बीच महिला ने सज्जाद पर बहन को परेशान करने का आरोप लगाया। सारी बातें सुनने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य अंदर चले गए।

विज्ञापन
12 including personal secretary of Swami Prasad sued, accused of attempt to murder and molestation
स्वामी प्रसाद मौर्य

विस्तार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सज्जाद समेत 12 अन्य पर गोमतीनगर निवासी महिला ने हत्या की कोशिश व छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने रविवार रात को गोमतीनगर थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि सज्जाद ने उसकी बहन को फंसा रखा है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमती नगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, शारदा अपार्टमेंट में रहने वाली महिला का कहना है कि उसकी बहन सरकारी अफसर है। इसी अपार्टमेंट में सज्जाद भी रहता है। महिला की बहन व सज्जाद में कुछ समय से अच्छी जान-पहचान है। महिला को शक है कि सज्जाद ने दो साल से उसकी बहन को फंसा रखा है। महिला के अनुसार, नौ अक्तूबर की रात वह छोटी बहन और अन्य रिश्तेदारों के साथ रात के वक्त 1090 चौराहे पर आइसक्रीम खा रही थी। इस बीच सपा नेता का काफिला निकला। महिला ने बहन व रिश्तेदारों को साथ लेकर कार से काफिले का पीछा किया।
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पहुंचने पर महिला ने उनसे मिलने की बात कही। इस बीच सज्जाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया कि उक्त महिला कई दिनों से पीछा कर रही है। इस बीच महिला ने सज्जाद पर बहन को परेशान करने का आरोप लगाया। सारी बातें सुनने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य अंदर चले गए। आरोप है कि सज्जाद और अन्य गार्डों ने मिलकर उसे, उसकी बहन और अन्य रिश्तेदारों को पीटा। एक गार्ड ने उनके रिश्ते के भाई की कनपटी पर पिस्टल लगाकर फायर किया। गनीमत रही कि ये मिस हो गया। आरोप है कि महिला की बहन के कपड़े फाड़ दिए गए। किसी तरह महिला जान बचाकर घर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed