{"_id":"5b229bc64f1c1b684d8b667f","slug":"11528994758-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में जल्द बनेगा फूड पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में जल्द बनेगा फूड पार्क
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बहराइच में जल्द ही फूड पार्क की स्थापना की कवायद शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने उद्यमियों को आमंत्रित करने का दावा किया है। जिले के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री के सामने जिलाधिकारी ने ट्रांसफार्म बहराइच को लेकर प्रजेंटेशन दिया।
केंद्रीय मंत्री ने सभी सुझावों को 17 जून को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में होने वाली बैठक में रखने की बात कही। आकांक्षात्मक जनपद की समीक्षा के लिए विकास भवन सभागार में गुरुवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा ने बैठक की।
उन्होंने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जायेगा। जनपद में फूडपार्क की स्थापना की जायेगी। केरल की तर्ज पर जिले में केला आधारित चिप्स उद्योग की भी स्थापना होगी।
विज्ञापन
उन्होंने मंत्रालय के अनुसचिव अशोक कुमार को निर्देश दिया कि जनपद में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में पयर्टन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जनप्रतिनिधियों के सुझाव से कार्ययोजना तैयार करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जिले के विकास के लिए ट्रांसफार्म बहराइच का प्रजेंटेशन दिया।
जिसमें माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा किये जाने तथा रिमोट एरिया में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की तर्ज पर स्कूल की स्थापना कराने का सुझाव दिया। सांसद साबित्रीबाई फुले ने सुझाव दिया कि बाढ़ से पूर्व बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का सर्वे कराकर कारगर एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।
राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने बहराइच को आकांक्षात्मक जनपद में सम्मिलित करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के सचिव आयुष व नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम, केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव सौरभ जैन आईएएस, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहे।