{"_id":"5b2158604f1c1b2b428b4a87","slug":"11528911968-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चमकेंगी सड़कें, महिलाओं के लिए बनेगा विश्राम गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चमकेंगी सड़कें, महिलाओं के लिए बनेगा विश्राम गृह
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले की सड़कों की सूरत संवारने की कवायद की जा रही है। जिले में 45 निर्माण कार्यों पर लगभग दो करोड़ 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर 39 सड़कों को इंटरलॉकिंग लगाकर चमकाया जाएगा। जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण भी होगा।
शहर के सिद्धनाथ मंदिर पर महंत सुदर्शन गिरि द्वार और तांगा स्टैंड पर महिला विश्राम गृह का निर्माण होगा। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना वर्ष 2017-18 के तहत विधान सभा क्षेत्र बहराइच में कार्यदायी संस्था जिला पंचायत की ओर से 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 27 परियोजनाओं पर काम कराया जाएगा।
पूर्वांचल विकास निधि के तहत पैक्सफेड द्वारा 68 लाख की 12 परियोजनाओं तथा लोक निर्माण विभाग की 50 लाख की लागत की 6 परियोजनाओं के तहत काम कराया जाएगा। राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने मंगलवार देर शाम पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में समारोह के दौरान इनका शिलान्यास किया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कहा कि 39 सड़क परियोजनाएं ग्रामीण क्षेत्र की हैं। पयागपुर के ग्राम बनकटा में 4 लाख तीस हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण, ग्राम सनवाहे बाबा मुर्तहा नाथ मन्दिर से ओंमकार मिश्रा के घर तक 8 लाख 65 हजार की लागत से सड़क निर्माण, विकासखंड चित्तौरा के ग्राम बड़ागांव में रघुनाथ के मकान से शिवाला तक 5 लाख की लागत से सड़क निर्माण समेत अन्य सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, जिला मंत्री जय प्रकाश शर्मा, कमलेश वर्मा प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख चित्तौरा, मनोज श्रीवास्तव, एई पैक्सफेड सीपी त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
महिलाएं को सहूलियत, कर सकेंगी आराम
शहर के मुख्य बाजार घंटाघर पर खरीदारी करने के लिए दूर दराज से महिलाएं आती हैं। इनके बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं थी।
नगर के तांगा स्टैंड के निकट महिला विश्राम गृह का निर्माण कराया जाएगा। इस पर लगभग 12 लाख रुपये की लागत आएगी।
नगर क्षेत्र में घंटाघर-छोटी बाजार मार्ग पर पूर्व सांसद लक्ष्मी मणि त्रिपाठी के मकान के सामने महंत सुदर्शन रवि गिरी जी महाराज द्वार का निर्माण होगा। इस पर लगभग पौने पांच लाख रुपये की लागत आएगी।