फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   200 सोलर लाइट से जगमग होंगी कॉलोनियां

200 सोलर लाइट से जगमग होंगी कॉलोनियां

Tue, 05 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
200 सोलर लाइट से जगमग होंगी कॉलोनियां
बहराइच। शहर की अविकसित कॉलोनियां व इससे सटे गांवों को अंधेरे से निजात दिलाने के लिए सोलर लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस मामले में हरी झंडी भी दे दी है। 200 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। जून के अंत तक कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

शहर के बख्शीपुरा नईबस्ती, चांदमारी, नगरौर, कल्पीपारा आदि क्षेत्र में अविकसित कॉलोनियां हैं। वहां प्रकाश की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।

शहर से सटे गांवों में भी आए दिन बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैैैै। बरसात का समय आ रहा है।

ऐसे में रात के समय अविकसित शहरी कॉलोनियों और गांव को जगमग करने के लिए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कार्य योजना बनाई है।

बरसात से पहले 200 सोलर लाइट लगाने का होगा प्रयास
200 सोलर लाइट को लगाने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को फाइल सौंप दी है। मुख्यमंत्री ने नेडा विभाग के अधिकारियों को योजना को अमलीजामा पहनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


प्रयास है कि बरसात से पूर्व शहरी अविकसित कॉलोनियां और गांव पूरी तरह जगमग हो सकें। जून के अंत तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिससे जुलाई में बरसात के समय लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुपमा जायसवाल, राज्यमंत्री

इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
राज्यमंत्री ने बताया कि शहर की अविकसित कॉलोनी बख्शीपुरा नईबस्ती, चांदमारी, शिवपुरी कालोनी, पुलिस लाइन रोड के अलावा चित्तौरा, चिलवरिया, पयागपुर, रानीपुर, हुजूरपुर, बेगमपुर, सोहरवा, समसा तरहर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed