{"_id":"5a6f54164f1c1ba0268b7155","slug":"11517245462-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अधिवक्ता संघ की अगुवाई में वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अधिवक्ता संघ की अगुवाई में वकीलों ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तहसील नानपारा व महसी में ग्राम न्यायालय की स्थापना पर दीवानी न्यायालय के वकील आंदोलित है। मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ की अगुवाई में वकीलों ने जनपद न्यायालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर ग्राम न्यायालय की स्थापना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्णय वापस लेने की मांग की।
दीवानी न्यायालय के वकील महसी व नानपारा तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में एक सप्ताह से चरणबद्घ तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को वकील संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद पांडेय व प्रभारी महामंत्री नलिन रंजन मिश्रा की अगुवाई में जनपद न्यायालय के सामने एकत्रित हुए। यहां सभी ने तहसीलों में हो रहे ग्राम न्यायालय की स्थापना पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संघ के संयुक्त सचिव गिरीशदत्त वर्मा ने बताया कि जब तक ग्राम न्यायालय की स्थापना पर रोक नहीं लगाई जाती। तब तक शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र प्रताप पाठक, बाबूराम तिवारी, राजेश कुमार मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, शिवपाल शुक्ला, शिवप्रकाश त्रिपाठी, मंजूदेवी, रामगोपाल यादव आदि मौजूद रहे।