फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   115 AE become EXN in power corporation.

UP News : पॉवर कॉर्पोरेशन के 115 एई बने एक्सईएन, प्रोन्नति व नई तैनाती के आदेश जारी

Tue, 19 Jul 2022 11:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Jul 2022 11:52 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के अभियंताओं की पदोन्नति और नई तैनाती की गई है। इस प्रक्रिया के तहत लंबे समय से खाली चल रहे अधिशासी अभियंता के पदों पर सहायक अभियंताओं को प्रोन्नति की गई है।

विज्ञापन
115 AE become EXN in power corporation.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पॉवर कॉर्पोरेशन के 115 सहायक अभियंताओं की अधिशासी अभियंता के पद पर प्रोन्नति कर दी गई है। पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने इन अभियंताओं की प्रोन्नति तथा नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए। प्रोन्नत अभियंताओं को विद्युत वितरण निगमों और ट्रांसमिशन कार्पोरेशन में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में पॉवर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने चयन वर्ष 2013-14 और 2014-15 के 478 सहायक अभियंताओं की अंतिम ज्येष्ठता सूची जारी की थी। इसके बाद लंबे समय से खाली चल रहे अधिशासी अभियंता के 115 रिक्त पदों पर सहायक अभियंताओं की प्रोन्नति कर दी गई है।
विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार इससे फील्ड में कामकाज में सुधार होगा। अधिशासी अभियंता के रिक्त पदों पर प्रोन्नतियां न होने से कामकाज पर खासा असर पड़ रहा था। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने पदोन्नतियों के लिए पॉवर कॉर्पोरेशन प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान करने समेत अन्य कार्यकलापों को सरकार की मंशा के अनुरूप क्रियान्वित करने में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed