{"_id":"5965209a4f1c1b00278b4601","slug":"11499799706-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.05 लाख किसानों को मिलेगी कर्जमाफी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.05 लाख किसानों को मिलेगी कर्जमाफी की सौगात
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.05 लाख किसानों को मिलेगी कर्जमाफी की सौगात
रायबरेली। जिले के एक लाख पांच हजार किसानों को कर्ज माफी की सौगात मिलेगी। यूपी सरकार ने मंगलवार को पहले अपने आम बजट में ऋण माफी को हरी झंडी दे दी। इसकी खबर यहां पहुंचते ही किसानों के चेहरे खिल गए। देर शाम तक कर्जमाफी का आदेश भी यहां पहुंच गया। अफसरों की मानें तो अगस्त से ऋण माफ की प्रक्रिया शुरू होगी। आधार से अपना खाता लिंकअप कराने वाले किसानों को वरीयता दी जाएगी।
प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक लाख तक का ऋण किसानों का माफ करने का एलान किया था। कर्जमाफी की प्रक्रिया में देरी हो रही थी। मंगलवार को जब सरकार ने अपना आम बजट पेश किया तो कर्जमाफी के लिए बजट जारी कर दिया। इसका रायबरेली जिले के एक लाख पांच हजार किसानोें को लाभ मिलेगा। अफसरों की मानें तो एक लाख पांच हजार किसानों के ऋण माफ करने का आदेश यहां देर शाम तक पहुंच गया है। अगस्त 2017 से किसानों के ऋण माफ करने की प्रक्रिया शुरू होगी। वैसे तो कुल एक लाख पांच हजार किसानों का ऋण माफ होगा, लेकिन पहले उन किसानों का ऋण माफ किया जाएगा, जिनके बैंक खाते आधार से जुड़ गए हैं।
ऋण माफ होने से मिलेगी राहत, अच्छी होगी खेती
नेरथुवा निवासी मुन्ना दुबे, अहलादगढ़ निवासी रामचंद्र शुक्ला, सरायं क्षत्रधारी के किसान विष्णु कुमार गोस्वामी और देहली गांव के किसान गोरखनाथ तिवारी कहते हैं कि सरकार की ओर से कर्जमाफी के लिए बजट जारी कर दिया गया है, जो अच्छा कार्य है। दो वक्त की रोजी-रोटी खेती से ही मिलती है। कर्ज अदा करने की चिंता सता रही थी। अब सरकार ने कर्ज माफ कर दिया है, जिससे अब राहत मिलेगी। खेती अच्छे ढंग से हो सकेगी।
विज्ञापन
जिले के एक लाख 5 हजार किसानों का ऋण माफ होगा। इसका आदेश आ गया है। कर्जमाफी की प्रक्रिया अगस्त से शुरू होगी।- बृजमोहन, एलडीएम