{"_id":"5938472d4f1c1bd5558b45bd","slug":"11496860461-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर ट्रिपल मर्डर के खुलासे के लिए लगाई गई एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर ट्रिपल मर्डर के खुलासे के लिए लगाई गई एसटीएफ
Updated Thu, 08 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर ट्रिपल मर्डर केस में एसटीएफ भी लगाई गई
लखनऊ (ब्यूरो)। सीतापुर में हुए तिहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए एसटीएफ की भी मदद ली जा रही है। एसटीएफ की एक टीम उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद सबेरे ही सीतापुर के लिए रवाना हो गई। इस हत्याकांड में शार्प शूटर के हाथ होने की बात कही जा रही है।
एसटीएफ न सिर्फ सीतापुर बल्कि आसपास के जिलों में हार्ड कोर क्रिमनल का डाटा बेस खंगाल रही है। सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज के जरिए भी अपराधियों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। मालूम हो कि मंगलवार की रात सीतापुर के दाल व्यापारी सुनील जायसवाल, उनके बेटे ऋतिक जायसवाल और पत्नी कामिनी की नकाब पोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।