फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   112 junior engineers will be demoted

अवैध डिप्लोमा के सहारे जेई बने बाबुओं पर गिरेगी गाज, दो माह में होंगे डिमोट

Mon, 11 Jun 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Jun 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
 112 junior engineers will be demoted
- फोटो : demo
सपा शासन में पीडब्ल्यूडी में जेई प्रमोशन में हुए घपले की कार्रवाई को लटकाने पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय को सभी मामलों में दो माह में अंतिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गलत ढंग से प्रमोशन पाने वाले बाबू रोज नए-नए तिकड़म करके मामलों को लंबा खींचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी में अवर अभियंता (जेई) के 5 फीसदी पद बाबुओं की पदोन्नति से भरने का नियम है। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की नियमावली में यह संशोधन वर्ष 2013 में किया गया था। इसके तहत इंजीनियरिंग का वैध डिप्लोमा करने वाले बाबुओं को योग्य माना गया है। इस संशोधन के बाद तमाम बाबुओं ने दूरस्थ शिक्षा से दो वर्षीय डिप्लोमा हासिल करके प्रमोशन ले लिया।
विज्ञापन


सपा शासन में कुल 124 बाबुओं को जेई के पद पर प्रमोट किया गया था। इनमें से 112 का इंजीनियरिंग का डिप्लोमा अवैध है। इन 112 जेई को पदावनति का नोटिस भी दे दिया गया, पर उन्होंने यूजीसी समेत उन सभी संस्थानों के उन आदेशों की प्रतियां मांग लीं, जिनके आधार पर पदावनति का निर्णय लिया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि ये आदेश करीब एक हजार पन्नों में हैं। अब प्रत्येक कर्मचारी को एक हजार पन्ने के आदेश उपलब्ध कराना किसी झमेले से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मुख्यालय ने ये आदेश सॉफ्ट कॉपी में सभी खंडों को उपलब्ध करा दिए हैं, ताकि वे अपने स्तर से फोटो कॉपी कराकर संबंधित जेई को दे सकें। उधर, इस मामले में शासन ने निर्देश दिए हैं कि अगले दो महीने में मामले में अंतिम निर्णय लेकर उसे रिपोर्ट भेजी जाए। इस संबंध में प्रमुख अभियंता आरसी बरनवाल ने बताया कि अधिकतम दो महीने के भीतर इन सभी मामलों में डिमोशन की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed