{"_id":"5c02c8c5bdec22414921672e","slug":"111543686341-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में साक्षी व विनेश को गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में साक्षी व विनेश को गोल्ड
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नंदिनीनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप 2018 के दूसरे दिन देश के नामी पहलवानों के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। 63वीं पुरुष फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन एवं 21वीं महिला सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। विनेश फोगाट ने 13.2 प्वाइंट हासिल कर विनीता को पराजित किया। वहीं, साक्षी मलिक का मुकाबला उत्तर प्रदेश की महिला पहलवान पूजा तोमर से हुआ, जिसमें साक्षी ने बाजी मारी।
एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली दो महिला पहलवान स्टेडियम में उतरीं तो कुश्ती प्रेमियों में जमकर उनका उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रमंडल खेल की स्वर्ण पदक एवं एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली महिला कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट के मैट पर उतरते ही रौनक आ गई। उनसे बाउट को सामने थी विनीता। खेल के शुरुआती दौर में ही विनेश ने 5-3 से बढ़त बना ली। अंत में 13-2 प्वाइंट से महिला खिलाड़ी विनीता को पराजित किया।
पिछले ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर देश का परचम लहराने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक भी नंदिनीनगर में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने पहुंची हैं।
विज्ञापन
शनिवार को फ्री स्टाइल महिला कुश्ती में साक्षी मलिक का मुकाबला उत्तर प्रदेश की महिला पहलवान पूजा तोमर से हुआ। हालांकि कांस्य पदक विजेता शुरुआत से ही तोमर पर भारी पड़ती दिखीं। चार-शून्य से खेल शुरू हुआ और दस-शून्य पर ही समाप्त हो गया। साक्षी मलिक ने गोल्ड जीतकर एक बार फिर दबदबा कायम रखा।
पहले दिन के खेल में आरएसपीबी के पहलवानों का दबदबा रहा। 97 किलोग्राम ग्रीको रोमन में रेलवे के हरदीप व 60 किलोग्राम ग्रीको रोमन के रेलवे के ही नितिन ने विरोधी को हराकर गोल्ड मेडल झटक लिया।
97 किग्रा. ग्रीको रोमन में रेलवे के हरदीप को गोल्ड, उत्तर प्रदेश के सुचिमत को सिल्वर, रेलवे के रवि व चंडीगढ़ के सुमित को कांस्य पदक मिला। 60 किग्रा. ग्रीको रोमन में रेलवे के नितिन को गोल्ड, महाराष्ट्र के पंकज को सिल्वर, हरियाणा के मनीष व रेलवे के विक्रम को कांस्य पदक मिला। 63 किग्रा. में सेना के सागर को गोल्ड, हरियाणा के रंजीत को सिल्वर, पश्चिम बंगाल के सोनू व मणिपुर के एमताई को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
72 किग्रा. में सेना के योगेश गोल्ड, रेलवे के कुलदीप को सिल्वर, रेलवे के सूरज व हरियाणा बी के अमित कांस्य पदक के विजेता रहे। 77 किग्रा. में रेलवे के राजन को गोल्ड, बिहार के कृष्णकांत को सिल्वर, गुजरात के प्रवीण व सेना के मोहम्मद रफीक को कांस्य मिला।
87 किग्रा. भार वर्ग में रेलवे के सुनील ने गोल्ड झटका जबकि पंजाब के प्रभापाल को सिल्वर, सेेना ए के अभिमन्यु व सेेना बी के अजय को कांस्य से संतोष करना पड़ा। 67 किग्रा. में झारखंड के सुग्रीव को गोल्ड, रेलवे के रवींद्र सिंह को सिल्वर, 55 किग्रा. में सेना बी के विजय को गोल्ड मिला।
हरियाणा बी के रवींद्र को सिल्वर, सेना के मंजीत कांस्य, रेलवे के गौतम को कांस्य, 82 किग्रा. के पंजाब के हरप्रीति को गोल्ड, सेना के शोभित कुमार को सिल्वर, रेलवे के राजवीर को कांस्य व सेेना के राहुल को कांस्य पदक मिला। 130 किग्रा. में सेना के नवीन को गोल्ड व हरियाणा के दीपक को सिल्वर मेडल मिला।
63वीं सीनियर पुरुष व 21वीं महिला कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम
62 किग्रा. भार वर्ग
रेलवे साक्षी मलिक पहला
दिल्ली अनीता दूसरा
हरियाणा पूजा तीसरा
हरियाणा रचना तीसरा।
72 किग्रा. भार वर्ग
रेलवे किरन पहला
हरियाणा नैना दूसरा
हरियाणा निक्की तीसरा
रेलवे कविता तीसरा।
55 किलो. भार वर्ग
हरियाणा पिंकी पहला
हरियाणा अंजू दूसरा
दिल्ली रीना तीसरा
रेलवे ललिता तीसरा।
50 किग्रा. भार वर्ग
यूपी इंदू पहला
हरियाणा किरन दूसरा
यूपी शीतल तीसरा
पंजाब प्रीती तीसरा।
57 किग्रा. भार वर्ग
रेलवे विनेश फोगट पहला
यूपी बबिता दूसरा
राजस्थान पिंकी तीसरा
चंडीगढ़ नीतू तीसरा।